मुकेश तिवारी और संतोष विश्वकर्मा की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बालू माफिया के ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 15 किलो सोना और 5.5 करोड़ रुपए नकद जब्त किये हैं. बुधवार तड़के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के देउचा बस स्टैंड के पास चर्चित पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के करीबी और रिश्तेदार मोनिर मंडल के आलीशान घर पर पुलिस ने रेड की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पुलिस को शाबाशी दी है.
22 करोड़ रुपए और 20 करोड़ कैश मिलने का दावा
दावा यह भी किया जा रहा है कि छापेमारी में करीब 22 करोड़ रुपए मूल्य का सोना मिला है. 20 करोड़ से अधिक नकदी की भी बात कही जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयी है. पुलिस की जांच जारी है. वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकदी और सोना किसका है.
ये भी पढ़ें:
The post बीरभूम में बालू माफिया के करीबी मोनिर के घर छापा, 15 किलो सोना और 5.5 करोड़ कैश जब्त, देखें तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

