Hot News

4750+ एपिसोड, 18 साल का सफर… जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने बताया शो की सफलता का राज

हिंदुस्तानीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 18 साल पूरे हो चुके हैं. इस बड़े माइलस्टोन को दिलीप जोशी ने सेलिब्रेट किया है. वह शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं. उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और गोकुलधाम सोसाइटी संग ट्विनिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है.

Dilip Joshi On 18 Years of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18 साल पूरे होने पर क्या बोले दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18 साल पूरे होने पर दिलीप जोशी ने मीडिया संग बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बेहद खास पल है. मैं भगवान और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. एक कॉमेडी शो का 18 साल तक लगातार चलना, 4750 से ज्यादा एपिसोड पूरे करना और परिवारों को एक साथ जोड़कर रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.”

दर्शकों का प्यार ही हमारी ताकत है- दिलीप जोशी

दिलीप ने कहा कि दर्शकों का लगातार मिला प्यार ही पूरी टीम की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि निर्माता असित कुमार मोदी शो के सेट्स में बड़े बदलाव कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में दर्शकों को एक नया और अलग अनुभव देखने को मिलेगा.

Jethalal Remains Excited To Do Episodes: जेठालाल एपिसोड्स करने के लिए रहते हैं एक्सइटेड

उन्होंने आगे कहा, “आज भी जब हम शूटिंग के लिए निकलते हैं, तो कभी यह महसूस नहीं होता कि काम दोहराव वाला हो गया है. हर दिन यह जानने की उत्सुकता रहती है कि आज क्या नया शूट होने वाला है. सबसे बड़ी चुनौती कहानियों को ताजा और दिलचस्प बनाए रखना है. इसका पूरा श्रेय हमारे राइटर्स और असित मोदी को जाता है. एक कलाकार के तौर पर हम अपनी तरफ से उन कहानियों में जान डालने की कोशिश करते हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘रात में होटल बुलाया और रखी ऐसी शर्त’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुलाबो का खुलासा, एक्ट्रेस ने फिर संभाली बात

The post 4750+ एपिसोड, 18 साल का सफर… जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने बताया शो की सफलता का राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top