राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता. मैंने कई बार स्पीकर से सदन में व्यवस्था बनाए रखने को कहा ताकि मैं बोल सकूं… लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया. बहाना यह बनाया गया कि मैंने अमित शाह के बारे में कुछ कहा था, कि जो बर्बरता हुई, उसके लिए वे जिम्मेदार थे. मुझे भरोसा दिलाया गया कि अगर मैं माफी मांग लूं, तो मुझे बोलने दिया जाएगा. मैं बीजेपी, आरएसएस या उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति से कभी माफी नहीं मांगूंगा.”
छात्रों को डराने-धमकाने के लिए बजरंग दल को किया जा रहा लामबंद : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, “मेरी बात यह है कि हमारे छात्र, जो खुले विचारों वाले हैं और सवाल पूछते हैं, उनके साथ दिल्ली की सड़कों पर बेरहमी से बर्ताव किया गया. उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं. मैंने मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है, एम्स का मेडिकल सर्टिफिकेट. आप देख सकते हैं कि एक पुलिस अधिकारी एक नाबालिग को थप्पड़ मार रहा है. हमारे छात्रों के साथ हुई यह बर्बरता एक बुनियादी मुद्दा है. उन्हें डराने-धमकाने के लिए उनके खिलाफ बजरंग दल को लामबंद किया जा रहा है, ताकि वे दोबारा ऐसी हरकत न करें.”
ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट”, जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला
ये भी पढ़ें: भारी हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, 10 साल जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
The post अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा appeared first on Naya Vichar.