Hot News

बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज का दावा- 20 नेताओं को पुलिस ने उठाया, इलेक्शन ऑब्जर्वर से की शिकायत

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार, 30 जुलाई को मतदान होना है. वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज ने बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी का दावा है कि उसके कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसको लेकर जन सुराज ने 182 बांकीपुर विधानसभा के पुलिस पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप और आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पत्र में क्या कहा गया है?

जन सुराज ने अपने पत्र में लिखा है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई कार्यकर्ता, जो पटना में अपने परिजनों से मिलने या अन्य निजी कार्य से आए थे, उन्हें एकतरफा कार्रवाई करते हुए लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है.

पार्टी ने पत्र में दावा किया है कि प्रत्यूष पूर्व को जक्कनपुर थाना, वरुण कुमार (खगड़िया) को पीरबहोर थाना और अभय शर्मा (मोतिहारी निवासी) को जक्कनपुर थाना ने उठाया है. इसके अलावा विकास सिंह, अमीर इम्तियाज़, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को भी एसटीएफ द्वारा “नाटकीय ढंग से उठाए जाने” का आरोप लगाया गया है.

जन सुराज ने जारी किया लेटर

तत्काल कार्रवाई की मांग

जन सुराज ने अपने पत्र में पुलिस पर्यवेक्षक से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है.

पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार

जन सुराज ने जिन लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है, उस पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है. ऐसे में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार को होगा मतदान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा. मंगलवार को चुनावकर्मियों को ईवीएम, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट समेत चुनाव सामग्री वितरित कर दी गई और सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं.

इस उपचुनाव में 3,79,616 मतदाता मतदान करेंगे. चुनाव के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पैरामिलिट्री फोर्स की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं. सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बल की मौजूदगी रहेगी. मतदान के बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी.

Also Read: बिहार में 22 हजार पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती, बंद चीनी मिलें होंगी चालू, जमुई में बनेंगे दो नए पुल, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर

The post बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज का दावा- 20 नेताओं को पुलिस ने उठाया, इलेक्शन ऑब्जर्वर से की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top