Hot News

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल. 72 डॉक्टर, 17 मेडिकल टीचर और 24 डेंटिस्ट की ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची : झारखंड प्रशासन के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 चिकित्सकों, 17 चिकित्सा शिक्षकों (प्रोफेसरों) और 24 दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. शुक्रवार देर शाम जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में सभी संबंधित चिकित्सकों को निर्धारित अवधि के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

अवर सचिव आनंद कुमार सिन्हा और धीरंजन प्रसाद शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों और विशेष संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सामान्य चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर तथा चिकित्सा शिक्षकों को 15 अगस्त तक नए पद पर योगदान करना होगा.

रांची समेत कई जिलों के चिकित्सकों को मिली नई जिम्मेदारी

स्थानांतरित चिकित्सकों में रांची और आसपास के कई प्रमुख डॉक्टर शामिल हैं. झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. बादल चंद्र भक्त को चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में सदर अस्पताल, रांची भेजा गया है. इसके अलावा डॉ. पूनम राज को सीएचसी ओरमांझी से संक्रामक रोग अस्पताल, रांची का उपाधीक्षक बनाया गया है. डॉ. प्राची सिंह को सीएचसी सिल्ली से मदर एंड चाइल्ड सेंटर, डोरंडा में पदस्थापित किया गया है.

अन्य प्रमुख तबादलों में डॉ. आलोक कुमार को सीएचसी बुंडू से नारायणपुर (जामताड़ा), डॉ. सरिता कच्छप को पीएचसी बयासी से सदर सीएचसी सिमडेगा, डॉ. विजय कुमार को कर्रा (खूंटी) से जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) तथा डॉ. रुबीना तसनीम को रिम्स से सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है.

प्रमुख चिकित्सकों का तबादला

चिकित्सक पहले कहां थे नई पदस्थापना
डॉ. आलोक कुमार सीएचसी, बुंडू (रांची) सीएचसी, नारायणपुर (जामताड़ा)
डॉ. सरिता कच्छप पीएचसी, बयासी सीएचसी सदर, सिमडेगा
डॉ. विजय कुमार सीएचसी, कर्रा (खूंटी) सीएचसी, जगन्नाथपुर (प. सिंहभूम)
डॉ. रुबीना तसनीम चिकित्सा पदाधिकारी (पीएसएम), रिम्स सीएचसी सदर, हजारीबाग
डॉ. पूनम राज सीएचसी, ओरमांझी उपाधीक्षक, संक्रामक रोग अस्पताल, रांची
डॉ. प्राची सिंह सीएचसी, सिल्ली (रांची) मदर एंड चाइल्ड सेंटर, डोरंडा (रांची)
डॉ. बादल चंद्र भक्त संयुक्त निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, रांची
डॉ. प्रियंका कुमारी सीएचसी, सिल्ली (रांची) पीएचसी, किस्को (लोहरदगा)
डॉ. प्रियंका कुमारी पीएचसी, काकरिया (लापुंग, रांची) सीएचसी सदर, हजारीबाग

17 चिकित्सा शिक्षकों का भी स्थानांतरण

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 17 चिकित्सा शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया है. डॉ. शुभाशीष प्रशासन को निदेशक चिकित्सा शिक्षा, रांची से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेजा गया है. डॉ. पूनम मेहता को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका से एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर तथा डॉ. इंद्रजीत गुप्ता को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद स्थानांतरित किया गया है.

इसी प्रकार डॉ. बुधन बैठा, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. आफताब अहमद, डॉ. विवेक भास्कर, डॉ. अनिल कुमार शाह, डॉ. सिंपल शालिनी मिंज, डॉ. विनीता नैंसी खलखो, डॉ. स्मिता प्रियदर्शनी, डॉ. अभिजीत कुमार शर्मा, डॉ. आदित्य कुमार झा, डॉ. आकाश चंद्रा, डॉ. प्रिया रंजन और डॉ. शक्ति प्रकाश गावस्कर को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मेडिकल कॉलेजों के 17 चिकित्सा शिक्षकों का स्थानांतरण

चिकित्सक पहले कहां थे नई पदस्थापना
डॉ. शुभाशीष प्रशासन निदेशक चिकित्सा शिक्षा, रांची शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. पूनम मेहता फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. इंद्रजीत गुप्ता शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. बुधन बैठा फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. मृत्युंजय कुमार एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. आफताब अहमद फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. विवेक भास्कर मेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामू शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. अनिल कुमार शाह फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. सिंपल शालिनी मिंज फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. विनीता नैंसी खलखो मेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामू एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. स्मिता प्रियदर्शनी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. अभिजीत कुमार शर्मा एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. मृत्युंजय कुमार एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. आदित्य कुमार झा मेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामू एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. आकाश चंद्रा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. प्रिया रंजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका
डॉ. शक्ति प्रकाश गावस्कर मेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामू फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका

24 दंत चिकित्सकों का भी हुआ स्थानांतरण

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 24 दंत चिकित्सकों का भी स्थानांतरण किया है. प्रमुख तबादलों में डॉ. प्रीति किरण को चान्हो सीएचसी से गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां), डॉ. निखत परवीन को तमाड़ से नारायणपुर (जामताड़ा), डॉ. शालिनी शर्मा को ईटखोरी से तोरपा (खूंटी), डॉ. रविदिता रानी को गम्हरिया से चान्हो तथा डॉ. कुमार अर्णव स्वरूप को नारायणपुर (जामताड़ा) से तमाड़ स्थानांतरित किया गया है.

प्रमुख दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण

चिकित्सक पहले कहां थे नई पदस्थापना
डॉ. प्रीति किरण सीएचसी, चान्हो सीएचसी, गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां)
डॉ. निखत परवीन सीएचसी, तमाड़ सीएचसी, नारायणपुर (जामताड़ा)
डॉ. शालिनी शर्मा सीएचसी, ईटखोरी सीएचसी, तोरपा (खूंटी)
डॉ. रविदिता रानी सीएचसी, गम्हरिया सीएचसी, चान्हो
डॉ. कुमार अर्णव स्वरूप सीएचसी, नारायणपुर (जामताड़ा) सीएचसी, तमाड़ (रांची)

15 दिनों में योगदान का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्थानांतरित चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों और दंत चिकित्सकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विभाग का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें…

गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों की होगी पहचान, RIMS की बड़ी उपलब्धि, अगले एक साल तक जांच फ्री

धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ जुर्माना, अवैध निर्माण हटाने का आदेश

The post स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल. 72 डॉक्टर, 17 मेडिकल टीचर और 24 डेंटिस्ट की ट्रांसफर-पोस्टिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top