Hot News

July 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान : बलूचिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट, 32 की मौत; 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 32 लोगों के मारे जाने की सूचना है.पीटीआई न्यूज के अनुसार खदान में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना है, जिसकी वजह से मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. अधिकारियों का मानना है कि फंसे हुए खनिकों की जान को खतरा है और बचावकर्मी उन तक पहुंचने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. मीथेन गैस के कारण हुआ विस्फोट प्रशासनी खान निरीक्षक गनी बलोच ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुआ विस्फोट संभवत: मीथेन गैस के कारण हुआ. यह घटना बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में हुई. अधिकारियों और प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में बताया कि विस्फोट के कुछ घंटे बाद सात लोगों के शव को निकाला गया. बाद में आपातकालीन दलों को 25 अन्य शव मिले. बयान में कहा गया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा बचाव दल फंसे हुए बाकी खनिकों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बलोच ने कहा कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक फंसे हुए हर खनिक का पता नहीं लग जाता. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. बलोच ने बताया कि मीथेन गैस में विस्फोट के बाद किसी के जीवित मिलने की संभावना कम हो जाती है क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर शून्य हो जाता है. बचावकर्मी भी खदान के अंदर बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं. पांच-पांच लाख पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने शवों को उनके परिवारों को सौंपना शुरू कर दिया है. बलूचिस्तान के खदान एवं खनिज मंत्री शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं. नोशेरवानी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रांतीय प्रशासन विस्फोट में मारे गए प्रत्येक खनिक के परिवार को पांच-पांच लाख पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देगी. ये भी पढ़ें :जल्द खत्म हो सकता है गाजा युद्ध: ट्रंप का दावा- हमास हथियार छोड़ेगा, धीरे-धीरे हटेगी इजरायली सेना The post पाकिस्तान : बलूचिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट, 32 की मौत; 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहजाद पूनावाला ने BJP से तोड़ा नाता, X बायो अपडेट कर दी जानकारी

क्या शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है? यह सवाल उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखकर उठ रहा है. हालांकि, अभी तक उनकी ओर से या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो अपडेट किया है, जिसमें अब BJP का जिक्र कहीं नजर नहीं  आ रहा है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइफ लॉन्ग फॉलोअर्स बताया है. पूनावाला ने क्यों छोड़ी बीजेपी? पूनावाला ने गुरुवार (30 जुलाई) को अपना X बायो अपडेट किया, लेकिन इस्तीफे की वजह साफ नहीं बताई. CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पूनावाला ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी का दामन थामा था. कांग्रेस में रहते हुए पार्टी के अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को लेकर उनका विवाद हुआ था. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का नेशनल स्पोकपर्सन बनाया गया. राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं शहजाद पूनावाला शहजाद पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के समर्थक नेताओं में गिने जाते रहे हैं. वह टीवी डिबेट और अन्य मंचों पर अपने आक्रामक बयानों के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह लगातार कांग्रेस और उसके नेताओं, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं. पूनावाला ने सोशल मीडिया पर दिए थे संकेत पूनावाला के X अकाउंट पर हाल के कुछ पोस्ट से संकेत मिल रहे थे कि वह सक्रिय नेतृत्व से दूरी बनाने का मन बना रहे हैं. उन्होंने बिना किसी कैप्शन के अपने पुराने इंटरव्यू के कुछ वीडियो क्लिप शेयर किए थे. इन इंटरव्यू में उन्होंने नेतृत्व छोड़ने की संभावना को लेकर बात की थी. इसके बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं. The post शहजाद पूनावाला ने BJP से तोड़ा नाता, X बायो अपडेट कर दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : संसद परिसर में ‘चढ़ावा चोरी’ मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा

Ram Mandir Donation Row : संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु और पुजारी के वेश में संसद परिसर पहुंचे. उनके सामने एक दानपात्र रखा गया था, जिसमें विपक्षी सांसद सांकेतिक रूप से चढ़ावा डालते नजर आए. सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने दानपात्र में पैसे डालकर विरोध को समर्थन दिया. इस दौरान विपक्षी सांसद ‘चढ़ावा चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाते रहे. दानपात्र से पैसे जेब में रखने की एक्टिंग भी की प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने माहौल को व्यंग्यात्मक बनाने के लिए दानपात्र में पड़े पैसे अपनी जेब में रखने की सांकेतिक एक्टिंग भी की. इस पर वहां मौजूद विपक्षी सांसदों के बीच हल्की हंसी-मजाक का माहौल बन गया. प्रदर्शन का मकसद राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन के आरोपों को लेकर प्रशासन को घेरना और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाना था. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो संसद परिसर में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ये भी पढ़ें : Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द The post Video : संसद परिसर में ‘चढ़ावा चोरी’ मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ के लिए आज फिर CID दफ्तर पहुंचे एल खियांग्ते

रांचीः JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षा में गड़बड़ी मामले को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से पूछताछ जारी है. मामले में पूछताछ के लिए आज (31 जुलाई) तीसरे दिन एक बार फिर वे CID कार्यालय पहुंचे है. एल खियांग्ते कड़ी सुरक्षा के बाच सीआईडी कार्यालय पहुंचे है जहां उनसे CID के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. बता दें, पहले दिन 28 जुलाई (मंगलवार) को सीआईडी ने एल खियांग्ते से करीब 8 घंटे तक JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले पूछताछ की थी. इस दौरान उनका पासपोर्ट जब्त किया था. पूछताछ में के दौरान SIT ने उनसे सवाल किया था कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी के चयन में उनकी क्या भूमिका थी. गड़बड़ी के सूत्रधार टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर और अब खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अभय तिवारी से उनके क्या संबंध थे. उपपरीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता तबादले के बाद भी जेपीएससी में कैसे बनी रहीं. इस दौरान खियाग्ते ने ज्यादातर सवालों के गोलमोल जवाब दिए और कहा कि सबकुछ नियम के तहत हुआ. वहीं 29 जुलाई (बुधवार) को दूसरे दिन भी सीआईडी ने उनसे घंटों तक पूछताछ की इस दौरान सीआईडी के अधिकारियों ने परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली और देर शाम पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी थी. एजेंसी ने जारी किया है व्हाट्सएप नंबर और ईमेल ID बता दें, JPSC सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कर रही जांच एजेंसी ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में सफल घोषित अभ्यर्थियों से उनकी OMR शीट की कार्बन कॉपी मांगी है. साथ ही इसके लिए व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किया है. सीआईडी ने सफल अभ्यर्थियों से कहा है कि वे पेपर-1 और पेपर-2 की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी का PDF बनाकर या उसकी तस्वीर व्हाट्सएप नंबर 9934309058 या ईमेल आईडी Complainjpsc.cid@jhpolice.gov.in के जरिए सीआईडी की SIT को भेजने को कहा है. अबतक 10 लोगों की हो चुकी हैं गिरफ्तारी इससे पहले CID ने उनके कांके रोड स्थित प्रशासनी आवास और जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए थे. साथ ही टीडीपीएल के दफ्तर से भी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड कब्जे में लिए थे. इस मामले में अब तक उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं. पांच आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है. लगातार कार्रवाई से परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. 21 जुलाई को अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा एल खियांग्ते ने 21 जुलाई 2026 को जेपीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है. अध्यक्ष की नियुक्ति के बिना आयोग कोई भी परीक्षा लेने या रिजल्ट जारी करने में असमर्थ है. हालांकि संभावना जताई जा रही है कि 6 अगस्त 2026 से पहले आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है या किसी IAS अधिकारी को इसका प्रभार मिल सकता है. इसे लेकर राज्य प्रशासन की ओर से मंथन चल रहा है. The post JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ के लिए आज फिर CID दफ्तर पहुंचे एल खियांग्ते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले सावन सोमवार शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Sawan 2026: भगवान भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है. इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा. इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है.यदि आप भी इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे हैं, तो पूजा में कुछ विशेष सामग्री जरूर शामिल करें. धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.  सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें गंगाजल एवं शुद्ध जल: तांबे के लोटे से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है. बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. सोमवार के दिन 11 या 21 अखंड बेलपत्र चढ़ाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र की चिकनी सतह शिवलिंग की ओर रहे. धतूरा और आक के फूल: पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा और आक के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मकता दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलती है. शहद: शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है और पारिवारिक रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होता है. सफेद चंदन: भगवान शिव को सफेद चंदन का लेप लगाने से उनकी शीतल कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इससे कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं. अक्षत : पूजा में बिना टूटे हुए स्वच्छ अक्षत अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. सावन के पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त (3 अगस्त 2026) पूजन मुहूर्त समय ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:19 से 5:01 बजे तक अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक प्रदोष काल सायं 6:26 से 7:56 बजे तक यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण The post पहले सावन सोमवार शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ITR Filing Deadline: आपकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है या 31 अगस्त? ऐसे करें तुरंत पता

अगर आप अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं कर पाए हैं और इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आपकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है या 31 अगस्त, तो पहले यह जानना जरूरी है कि आप किस कैटेगरी के टैक्सपेयर हैं. दरअसल, ITR भरने की डेडलाइन सभी के लिए एक जैसी नहीं होती. यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी आय का स्रोत क्या है और आपके खातों का टैक्स ऑडिट होना जरूरी है या नहीं. किन लोगों को 31 जुलाई तक ITR भरना है? अगर आप: सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं, पेंशनर हैं, या आपकी आय सिर्फ हाउस प्रॉपर्टी या कैपिटल गेन से होती है, तो आपके लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. ऐसे टैक्सपेयर्स आमतौर पर ITR-1 या ITR-2 फॉर्म भरते हैं. टैक्स विभाग की सलाह है कि आखिरी समय तक इंतजार करने के बजाय समय रहते रिटर्न दाखिल कर दें, ताकि पोर्टल पर भीड़ की परेशानी से बचा जा सके. किन लोगों को 31 अगस्त तक का समय मिला है? अगर आपकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से होती है और आपके खातों का टैक्स ऑडिट जरूरी नहीं है, तो आपके पास 31 अगस्त तक का समय है. इसमें शामिल हैं: छोटे कारोबारी, सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशनल, कंसल्टेंट, फ्रीलांसर, ITR-3 या ITR-4 भरने वाले नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर, नॉन-ऑडिट फर्म के पार्टनर. उन्हें अतिरिक्त समय इसलिए दिया गया है ताकि वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड व्यवस्थित कर सकें और आय से जुड़े आंकड़ों का सही मिलान कर सकें. अपनी ITR की आखिरी तारीख कैसे पता करें? सबसे पहले यह देखें कि आपकी आय का स्रोत क्या है. आपकी आय का प्रकार ITR भरने की आखिरी तारीख सैलरी, पेंशन, हाउस प्रॉपर्टी या कैपिटल गेन 31 जुलाई बिजनेस या प्रोफेशन की आय (टैक्स ऑडिट नहीं) 31 अगस्त जिन मामलों में टैक्स ऑडिट जरूरी है 31 अक्टूबर ट्रांसफर प्राइसिंग दस्तावेज वाले मामले 30 नवंबर यानी अगर आपकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से नहीं है, तो आपको 31 जुलाई की समय सीमा का पालन करना होगा. वहीं, बिजनेस या प्रोफेशन से आय होने पर और टैक्स ऑडिट लागू नहीं होने पर 31 अगस्त तक रिटर्न दाखिल किया जा सकता है. डेडलाइन चूकने पर क्या नुकसान हो सकता है? अगर आप अपनी तय समय सीमा के भीतर ITR दाखिल नहीं करते हैं, तो इसके वित्तीय असर भी हो सकते हैं। देरी होने पर: बकाया टैक्स पर ब्याज देना पड़ सकता है. लेट फाइलिंग फीस लग सकती है. कुछ तरह के नुकसान (Losses) को भविष्य की आय के खिलाफ समायोजित करने का मौका भी छूट सकता है. इसलिए सबसे पहले यह तय करें कि आप किस कैटेगरी के टैक्सपेयर हैं और उसी के हिसाब से अपनी आखिरी तारीख के भीतर ITR दाखिल करें. ये भी पढ़ें: ITR भरने का बस कल तक मौका! 31 जुलाई छूटी तो देना पड़ सकता है जुर्माना The post ITR Filing Deadline: आपकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है या 31 अगस्त? ऐसे करें तुरंत पता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टुलू मंडल से नाम जोड़ने पर भड़के अनुव्रत, बोले- जरूरत पड़ी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के साथ अपना नाम जोड़े जाने पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल ने तीखी नाराजगी जाहिर की है.उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बेवजह टुलू मंडल का करीबी बताया जा रहा है. यदि इस तरह उनके नाम को बदनाम करने की कोशिश जारी रही, तो वह संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. बेटी की शादी में भी नहीं गये थे अनुव्रत अनुव्रत मंडल ने कहा कि जब वह तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष थे, तब बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आते थे. इससे कोई उनका करीबी नहीं हो जाता. उन्होंने कहा-टुलू मंडल की बेटी की शादी में भी मैं नहीं गया था. मैं किसी भी शादी या भोज में शामिल नहीं होता. सभी दावों को किया खारिज बीरभूम में लंबे समय से यह चर्चा रही है कि टुलू मंडल के पत्थर कारोबार के तेजी से विस्तार के पीछे नेतृत्वक संरक्षण था. हालांकि, अनुव्रत मंडल ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें टुलू मंडल अब तक फरार उधर, टुलू मंडल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की समाचार है. बताया जा रहा है कि वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. ऐसे में अनुव्रत मंडल के बयान के बाद इस पूरे मामले ने नया नेतृत्वक मोड़ ले लिया है. Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम The post टुलू मंडल से नाम जोड़ने पर भड़के अनुव्रत, बोले- जरूरत पड़ी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘रील बनवाई, पेमेंट नहीं दिया’, वाराणसी की कंटेंट क्रिएटर ने ज्वेलरी कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

UP News: वाराणसी की कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर वैष्णवी (@vaishnavii_official) ने Shree Balaji Gold Into Cash Pvt. Ltd. पर प्रमोशनल रील के बदले भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. करीब 1.25 लाख फॉलोअर्स वाली वैष्णवी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और कई पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि मार्च 2026 में उन्होंने कंपनी के लिए प्रमोशनल रील बनाई थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें तय भुगतान नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि भुगतान के लिए कई बार दुकान जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ‘कई बार दुकान गई, फिर भी नहीं मिला भुगतान’ वैष्णवी का दावा है कि रील तैयार करने के बाद से वह करीब 20 बार कंपनी की दुकानों पर भुगतान लेने पहुंचीं. उनके अनुसार, हर बार स्टाफ ने अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टाल दिया. बाद में जब उनकी कथित तौर पर कंपनी के डायरेक्टर दिव्यांशु सेठ से मुलाकात हुई, तो उन्हें भुगतान करने से इनकार कर दिया गया और रील हटाने के लिए कहा गया. वैष्णवी का कहना है कि यह मांग उस समय की गई, जब रील पर पहले ही अच्छे-खासे व्यूज और लाइक्स आ चुके थे. फर्जी कमेंट्स और झूठे दावों का भी लगाया आरोप कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट्स में आरोप लगाया कि कंपनी ने उनका वीडियो अपनी प्रोफाइल पर अपलोड कर उस पर बड़ी संख्या में बॉट और फर्जी कमेंट्स कराए, जिनमें उन्हें “फ्रॉड” बताया गया. इसके अलावा वैष्णवी ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से मीडिया में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने 2.60 लाख रुपये की चांदी खरीदी थी और 40 हजार रुपये का भुगतान बाकी है. वैष्णवी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी से कोई सामान खरीदा ही नहीं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि ऐसा कोई लेन-देन हुआ है तो कंपनी जीएसटी नंबर और इनवॉइस वाला बिल, भुगतान का रिकॉर्ड और दुकान से सामान ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे. अन्य क्रिएटर्स को दी चेतावनी, कंपनी का पक्ष आना बाकी वैष्णवी ने अन्य कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे संबंधित कंपनी के साथ किसी भी तरह का प्रमोशनल कंटेंट करने से पहले पूरा भुगतान सुनिश्चित कर लें. उनका कहना है कि उन्होंने अपना अनुभव इसलिए सार्वजनिक किया है ताकि दूसरे क्रिएटर्स को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े. नया विचार इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. समाचार लिखे जाने तक Shree Balaji Gold Into Cash Pvt. Ltd. या उसके डायरेक्टर दिव्यांशु सेठ की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है. यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा. Must Read- मुख्तार के गढ़ में गरजे योगी, बोले- रामलीला में असलहा लहराने वालों को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा The post ‘रील बनवाई, पेमेंट नहीं दिया’, वाराणसी की कंटेंट क्रिएटर ने ज्वेलरी कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द

Video : 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के एक ACP की पत्नी ने अपना दर्द साझा किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने कहा कि 20 जुलाई की रात जब मेरे पति घायल हालत में घर लौटे, वह पल मेरे और हमारी दो साल की बेटी के लिए बेहद दर्दनाक था. आज मैं दिल्ली पुलिस के अन्य जवानों के परिवारों के साथ यहां आई हूं, ताकि हम अपनी आपबीती लोगों के सामने रख सकें. दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता पहले हिंदुस्तानीय नौसेना में मरीन कमांडो थे और 15 साल तक देश की सेवा कर चुके हैं. बाद में वे दिल्ली पुलिस में शामिल हुए. बेटी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके पिता जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स के पास ड्यूटी पर थे. वे अक्सर घर आकर बताते थे कि आंदोलन में छात्रों के साथ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए हैं. उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी: बेटी ने बताया सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेटी ने कहा कि 25 जुलाई को भीड़ ने उनके पिता को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की. उन्हें गंभीर हालत में RML अस्पताल ले जाया गया, जहां वे करीब चार घंटे तक बेहोश रहे. रात में जब साथी पुलिसकर्मी उन्हें घर लाए तो उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी. बेटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पिता को ही अपराधी बताया गया, जिससे परिवार को बहुत दुख पहुंचा. इसके बाद उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्याय की मांग की. यह छात्रों का नहीं, उपद्रवियों का प्रदर्शन था दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल एक पुलिसकर्मी के परिजन ने कहा कि यह सिर्फ छात्रों का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसमें कुछ उपद्रवी तत्व भी शामिल थे. उनका आरोप है कि इन लोगों ने छात्रों के आंदोलन को बदनाम करने और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की. उन्होंने मांग की कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए. वहीं, जिन छात्रों का रिकॉर्ड साफ है, उनकी जांच पूरी होने के बाद उन्हें राहत दी जानी चाहिए. The post Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parliament Session Live : JPSC-JSSC विवाद पर संसद परिसर में बोलीं महुआ माजी- CM ने तुरंत कार्रवाई की, जांच जारी है

Parliament Session Live : संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को (31 जुलाई) कई अहम विधेयकों पर चर्चा हो सकती है. लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पेश किया जा सकता है. प्रशासन इन विधेयकों को सदन से मंजूरी दिलाने की तैयारी में है. संसद के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. The post Parliament Session Live : JPSC-JSSC विवाद पर संसद परिसर में बोलीं महुआ माजी- CM ने तुरंत कार्रवाई की, जांच जारी है appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top