Hot News

Assam Flood: शिवसागर पहुंचे रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद के लिए आए आगे

Randip Hooda Assam Flood: एक्टर रणदीप हुड्डा बाढ़ से प्रभावित असम के शिवसागर जिले पहुंचे, जहां उन्होंने राहत कार्यों में हिस्सा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी और राहत कार्य में जुटे वॉलंटियर्स से भी बातचीत की.

Randeep and Global Sikh Movement: रणदीप  ने चलाया ग्लोबल सिख अभियान

असम में आई बाढ़ के बाद कई परिवार अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे समय में रणदीप ने उनसे मिलकर उनका हाल जाना, उनकी परेशानियां सुनीं और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. रणदीप मानवीय संस्था ‘ग्लोबल सिख’ के साथ मिलकर राहत अभियान का हिस्सा बने.

हुड्डा के साथ ‘ग्लोबल सिख’ के सदस्य भी मौजूद थे. यह संगठन पिछले कई दिनों से शिवसागर और आसपास के चराइदेव जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रहा है.

संगठन की टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, पीने का पानी और रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचा रही है। वॉलंटियर्स लगातार दूर-दराज के गांवों तक पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं, जहां बाढ़ के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं.

“>

हुड्डा ने राहत कार्य में जुटे वॉलंटियर्स की सराहना की और उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहने के लिए प्रेरित किया. उनके दौरे से बाढ़ प्रभावित परिवारों का मनोबल बढ़ा और ऊपरी असम में चल रहे राहत कार्यों पर पूरे देश का ध्यान गया.

Adil Hussain Reacted on Assam Flood: आदिल हुसैन ने बाढ़ की स्थति पर जताई नाराजगी 

एक्टर आदिल हुसैन ने भी अपने गृह राज्य असम में बाढ़ की स्थिति पर दुख और नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि हर साल आने वाली इस आपदा ने उन्हें “निराश, नाराज, दुखी और उदास” कर दिया है.

उन्होंने बताया कि बाढ़ का असर उनके परिवार पर भी पड़ा है. आदिल ने कहा,

“शिवसागर में मेरी बहन की बेटियों और उनके पतियों के घरों में पानी भर गया है. मैं उनकी मदद करने का रास्ता ढूंढ़ रहा हूं लेकिन हालात बहुत मुश्किल हैं.”

Papon and Adil on Assam Flood: पापोन और आदिल साथ बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद को आए

आदिल ने यह भी बताया कि वे गायक पापोन के लगातार संपर्क में हैं और दोनों मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं.

हाल की मॉनसून बारिश और बाढ़ ने असम के शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और नागांव समेत कई जिलों में करीब 1.92 लाख लोगों को प्रभावित किया है. राज्य में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है. डिखो और धनसिरी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. 13,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है, जबकि बचाव दल और वॉलंटियर्स लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को भी असम के पांच जिले बाढ़ की चपेट में रहे. इस वजह से 1,92,799 लोग प्रभावित हुए. वहीं, दो और लोगों की मौत होने के बाद इस साल बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई.

यह भी पढ़ें: Inspector Avinash Film: ‘मिर्जापुर’ के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ भी बनेगी फिल्म, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

The post Assam Flood: शिवसागर पहुंचे रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद के लिए आए आगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top