Hot News

यूरोपियन टूरिस्ट को लेकर जा रहा विमान पेरू में दुर्घटनाग्रस्त , 13 की मौत

यूरोपीय पर्यटकों को नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में विमान पर सवार 13 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी पीटीआई न्यूज एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी है.

नाज्का की एडमिनिस्ट्रेश ने बताया कि विमान ने शनिवार को पास के इका शहर से उड़ान भरी थी और इसका संचालन पेरू की विमानन कंपनी एरोडियाना कर रही थी. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि वह पिछले 14 वर्षों से सेसना ग्रैंड कैरावान विमानों के माध्यम से ऐसी उड़ानों का संचालन कर रही है जिसमें पर्यटकों को हवाई मार्ग से प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल नाज्का लाइन्स दिखाया जाता है.

नाज्का लाइन्स रेगिस्तान की सतह को खुरचकर बनाई गई विशाल भू-आकृतियों का समूह है, जिन्हें सैकड़ों वर्ष पहले पेरू के आदिवासी समुदायों ने बनाया था. ये आकृतियां विभिन्न जानवरों की हैं और इन्हें पूरी तरह केवल विमान या विशेष टावरों से ही देखा जा सकता है.

पेरू के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, मृतकों में 18 से 54 वर्ष के सात इतालवी नागरिक, 52 वर्ष के दो स्पेनिश नागरिक और 77 तथा 78 वर्ष के दो जर्मन नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा विमान के पायलट अमेरिको सालाजार और सह-पायलट इरेन्का गुआनिलो डेल कार्पियो की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई.

राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, अंतिम निर्णय संबंधित मंत्रालयों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही लिया जाएगा. पेरू के अधिकारियों ने बताया कि विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, कहा- खाड़ी देशों के कहने पर रोकी सैन्य कार्रवाई

The post यूरोपियन टूरिस्ट को लेकर जा रहा विमान पेरू में दुर्घटनाग्रस्त , 13 की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top