Hot News

NEET PG 2026: अब हर सवाल का जवाब देने के लिए ज्यादा समय, घर के करीब मिलेगा एग्जाम सेंटर

NEET PG 2026 : नीट पीजी 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल छात्रों के लिए राहत की समाचार है. इस बार परीक्षा को पहले से ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान बताया गया कि अभ्यर्थियों को अब हर सवाल के लिए ज्यादा समय मिलेगा, एग्जाम सेंटर घर के करीब देने की कोशिश होगी. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी पहले से और अधिक मजबूत किया जा रहा है.

इस साल 2,73,183 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 12.5 फीसदी अधिक है. परीक्षा 30 अगस्त को देश के लगभग 340 शहरों में 1,300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी.

परीक्षा केंद्रों से जुड़ी समस्या नहीं होगी !

इस बार उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान तीन राज्यों का विकल्प देना होगा. पहला विकल्प उसी राज्य का रखना अनिवार्य होगा, जहां उनका स्थायी या पत्राचार का पता है. इससे कोशिश की जाएगी कि अधिकतर उम्मीदवारों को उनके घर के नजदीक परीक्षा केंद्र मिले. इसके अलावा परीक्षा शहर (Test City) की जानकारी भी करीब तीन सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को यात्रा और ठहरने की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

हर सवाल के लिए मिलेगा ज्यादा समय

परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. अब परीक्षा में 200 के बजाय 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा. यानी पहले की तुलना में हर प्रश्न के लिए अधिक समय मिलेगा, जिससे उम्मीदवार बिना जल्दबाजी के प्रश्न हल कर सकेंगे.

Also read : वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस बनी जीवनरक्षक: ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अंकलेश्वर से अहमदाबाद पहुंचा डोनर हार्ट

सुरक्षा व्यवस्था होगी पहले से ज्यादा सख्त

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य किया गया है. यदि किसी उम्मीदवार का फिंगरप्रिंट सत्यापन नहीं हो पाता है, तो उसकी पहचान आइरिस (Iris) स्कैन के जरिए की जाएगी.

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक जांच, फ्रिस्किंग, सिग्नल जैमर, कंप्यूटर का डायनामिक अलॉटमेंट, केंद्रीय और क्षेत्रीय कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग व स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. परीक्षा के सफल संचालन के लिए 60 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी.

पेपर लीक की अफवाहों से रहें सावधान

जेपी नड्डा ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे पेपर लीक या प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध कराने जैसे किसी भी झूठे दावे पर भरोसा न करें. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र बेहद सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड प्रक्रिया के तहत परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तैयार किया जाता है. ऐसे में किसी के पास पहले से प्रश्नपत्र होने का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है.

स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की अपील की है. इसके लिए NBEMS ने फर्जीवाड़ा और अन्य गड़बड़ियां की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक विशेष ईमेल आईडी भी शुरू की है.

Also read : व्हीलचेर भी नहीं रोक सकी हौसलों की उड़ान! DU की टीचर, इंस्टग्राम पर हैं 90 हजार+ फॉलोअर्स

The post NEET PG 2026: अब हर सवाल का जवाब देने के लिए ज्यादा समय, घर के करीब मिलेगा एग्जाम सेंटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top