Hot News

कैकेयी के लुक पर हो रही आलोचना पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके कॉस्ट्यूम का हर रंग सोच-समझकर चुना गया है

Ramayana Lara Dutta Kaikeyi: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता, शानदार वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हुई. हालांकि इसी के साथ फिल्म के कुछ कॉस्ट्यूम्स को लेकर विवाद भी शुरू हो गया. खासकर लारा दत्ता की कैकेयी की ड्रेसिंग पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए. एक सीन में लारा दत्ता को मैरून साड़ी, ग्रीन ब्लाउज और खुले बालों में दिखाए जाने पर कई यूजर्स ने इसे बहुत मॉडर्न लुक बताया. अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरूला और हरप्रीत नरूला ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

‘मैंने अपनी सीता को वैसा बनाया जैसा बचपन से अपने मन में देखा’

द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रिंपल नरूला ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि ‘रामायण’ जैसी कहानी पर अलग-अलग राय आएंगी. उन्होंने कहा,

रामायण ऐसी कहानी है जो पीढ़ियों से लोगों के दिल और दिमाग में बसी हुई है. इसलिए कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, VFX या किसी भी चीज पर लोगों की अलग-अलग राय आना बिल्कुल स्वाभाविक है. हमें इसका अंदाजा था. लेकिन हमें भरोसा है कि हमने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है.

साई पल्लवी के सीता वाले लुक पर उन्होंने कहा,

जब मैं आंखें बंद करके मां सीता की कल्पना करती हूं तो मेरा ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि इतिहास में उनका रूप बिल्कुल कैसा रहा होगा. मेरे मन में वही रूप आता है जिसे मैं बचपन से मंदिरों और अपनी आस्था में देखती आई हूं. इसलिए मैंने अपनी सीता को उसी एहसास के साथ डिजाइन किया. यह फैसला हमने सोच-समझकर लिया था.

कैकेयी के हर रंग के पीछे छिपा है खास मतलब

कॉस्ट्यूम डिजाइनर हरप्रीत नरूला ने लारा दत्ता के कैकेयी वाले लुक पर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,

कैकेयी के कॉस्ट्यूम का हर रंग सोच-समझकर चुना गया है. ग्रीन रंग मां होने का प्रतीक है, जबकि गहरा मैरून उस भावनात्मक संघर्ष और कठिन फैसले को दिखाता है जिससे कैकेयी गुजरती हैं. उन्हें अपने बेटे और राम के बीच फैसला लेना पड़ता है. इसलिए हर रंग की अपनी कहानी है. कई बार लोग पूरी सोच समझे बिना तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं. हमने कोशिश की है कि हजारों साल पुरानी इस कहानी को नई पीढ़ी के सामने एक नए विजुअल अंदाज में पेश करें. पहले फिल्म देखिए, महसूस कीजिए और उसके बाद अपनी राय बनाइए.

‘यह हमारी अपनी व्याख्या है, हूबहू इतिहास नहीं’

रिंपल नरूला ने यह भी साफ किया कि रामायण के समय के असली कपड़े आज मौजूद नहीं हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह कॉपी करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा,

उस दौर के ऐसे कपड़े मौजूद नहीं हैं जिन्हें हम बिल्कुल वैसे ही दोबारा बना सकें. हम सभी बचपन से कैलेंडर आर्ट, मंदिरों की मूर्तियां, मिनिएचर पेंटिंग्स और राजा रवि वर्मा की बनाई गई छवियां देखते आए हैं. अलग-अलग देशों और संस्कृतियों में भी रामायण की अपनी-अपनी व्याख्या रही है. हमारी फिल्म भी उसी तरह की एक नई व्याख्या है.

रामायण ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण से होती है, जो खुद को तीनों लोकों का स्वामी बताता है. इसके बाद धरती पर बढ़ते अत्याचार और विनाश को दिखाया जाता है. फिर भगवान विष्णु राम के रूप में अवतार लेकर संतुलन और धर्म की रक्षा के लिए आते हैं. इसके बाद ट्रेलर में रणबीर कपूर के राम की एंट्री होती है. वह राक्षसों से युद्ध करते हुए अपने लोगों की रक्षा करते नजर आते हैं. आगे चलकर उनकी सीता यानी साई पल्लवी से शादी भी दिखाई जाती है.

ये भी पढ़ें: ‘यश से बेहतर रावण कोई नहीं बन सकता’, ‘रामायण’ ट्रेलर पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, कहा- रणबीर ने महसूस कराई राम की दिव्यता

The post कैकेयी के लुक पर हो रही आलोचना पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके कॉस्ट्यूम का हर रंग सोच-समझकर चुना गया है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top