Video : एयर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि फुकेत से दिल्ली आ रही उसकी फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान तेज झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा. इस वजह से विमान की ऊंचाई अचानक कुछ समय के लिए बदल गई. अचानक हुए इस बदलाव से कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आईं. एयरलाइन ने बताया कि सभी घायलों को जरूरी मदद दी गई.
रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के दौरान 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इनमें 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल हैं.
विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया
हिंदुस्तान टाइम्स की समाचार के अनुसार, पायलट ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया. माना जा रहा है कि तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) या हवा के ऊपर-नीचे बहाव के कारण ऐसा हुआ. फ्लाइट ने सुबह 8:25 बजे फुकेत से उड़ान भरी थी और यह सुबह 11:50 बजे दिल्ली पहुंची.
एयर इंडिया ने क्या बताया
एयर इंडिया ने बताया कि विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकल गए. एयरलाइन के मुताबिक, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. जिन यात्रियों और क्रू सदस्यों को जांच की जरूरत थी, उन्हें एयरपोर्ट की मेडिकल सुविधा में ले जाया गया.
The post Video : फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे गिरा विमान appeared first on Naya Vichar.

