Hot News

Airtel का ₹200 Box Office Pack हुआ और भी दमदार! अब Amazon Prime Video, ZEE5 Premium समेत कई OTT का मिलेगा फायदा

अगर आप कम कीमत में डेटा के साथ कई OTT प्लैटफॉर्म्स का मजा लेना चाहते हैं, तो Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट पेश किया है. कंपनी ने अपने ₹200 वाले एंटरटेनमेंट रिचार्ज प्लान को नए नाम Box Office Pack के साथ अपडेट किया है। अब इस प्लान में पहले से मिलने वाले बेनिफिट्स के अलावा Amazon Prime Video Mobile Edition और ZEE5 Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल कर दिया गया है. खास बात यह है कि इन नए फायदे के लिए यूजर्स को अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने होंगे.

₹200 Box Office Pack में क्या नया मिला?

हिंदुस्तानी एयरटेल ने इस रिचार्ज प्लान को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें दो नए OTT प्लैटफॉर्म जोड़ दिए हैं. अब ग्राहकों को 28 दिनों के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition और ZEE5 Premium का ऐक्सेस मिलेगा.

Amazon Prime Video Mobile Edition के जरिए यूजर मोबाइल पर SD क्वाॅलिटी में विज्ञापनों के साथ कंटेंट देख सकेंगे. वहीं ZEE5 Premium के जरिए फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज की बड़ी लाइब्रेरी का फायदा मिलेगा. दोनों सब्सक्रिप्शन की वैधता 28 दिनों की होगी.

पहले मिलने वाले फायदे भी रहेंगे जारी

Airtel ने नए OTT बेनिफिट्स जोड़ने के बावजूद प्लान के पुराने फायदे बरकरार रखे हैं. इस रिचार्ज में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में Airtel 5G उपलब्ध है और यूजर पात्र हैं, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा.

इतना ही नहीं, प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता रहेगा. साथ ही Airtel Xstream Play Premium के जरिए Sony LIV, Lionsgate Play, Sun NXT, Aha Premium, Chaupal समेत 18 से अधिक OTT प्लैटफॉर्म्स का कंटेंट भी देखा जा सकेगा.

डेटा खत्म होने पर कितना लगेगा चार्ज?

इस प्लान में मिलने वाला 30GB डेटा समाप्त होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. इसलिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा.

किसके लिए है यह प्लान?

अगर आप अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं और एक ही रिचार्ज में डेटा, 5G और एंटरटेनमेंट का कॉम्बो चाहते हैं, तो Airtel का नया ₹200 Box Office Pack एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो मोबाइल पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव कंटेंट देखना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: Best Mobile Recharge Plans 2026: जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के सबसे बेस्ट रिचार्ज प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

The post Airtel का ₹200 Box Office Pack हुआ और भी दमदार! अब Amazon Prime Video, ZEE5 Premium समेत कई OTT का मिलेगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top