Hot News

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, ₹13.69 लाख में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा

महिंद्रा ने हिंदुस्तानीय बाजार में नई Scorpio N Facelift लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस SUV को 15 अगस्त से पहले ही बाजार में उतार दिया. नए अपडेट के साथ Scorpio N के फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. इसके एक्सटीरियर में भी कुछ हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं महिंद्रा के इस कार में हमें क्या-क्या देखने को मिलता है.

Mahindra Scorpio N Facelift: एक्सटीरियर

  • सामने की तरफ SUV का दमदार और मस्कुलर लुक पहले जैसा ही रखा गया है. 
  • इसमें बड़े ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप, वर्टिकल क्रोम स्लैट्स वाली ब्लैक ग्रिल और ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है. इसी हाउसिंग में C-शेप LED DRLs भी मिलते हैं.
  • साइड प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के नए 5-स्पोक डिजाइन के रूप में देखने को मिलता है. इसके अलावा SUV का लंबा, चौड़ा और दमदार स्टांस पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है.
  • पीछे की तरफ कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. यहां पहले की तरह लंबे LED टेललैंप, शार्क-फिन एंटीना, मजबूत बंपर क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है.

Mahindra Scorpio N Facelift: इंटीरियर

  • केबिन में कंपनी ने इसके डैशबोर्ड का डिजाइन अपडेट किया है, जिससे इंटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न नजर आता है.
  • सबसे बड़ा बदलाव इसकी नई बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन है. पहले के मॉडल की तुलना में अब इसका डिस्प्ले बड़ा हो गया है, जबकि इसके ठीक नीचे पतले AC वेंट्स दिए गए हैं. स्क्रीन के चारों ओर सिल्वर फिनिश भी दी गई है.
  • इसके अलावा SUV में अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है.
  • इन बदलावों के अलावा बाकी केबिन पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें ब्लैक और ब्राउन ड्यूल-टोन थीम, कम्फर्टेबल और स्पेशियस केबिन के साथ तीसरी रो की सीटें भी मिलती हैं. जरूरत न होने पर इन सीटों को आसानी से फोल्ड किया जा सकता है.
  • कंपनी का दावा है कि तीसरी रो की सीटें फोल्ड करने के बाद Scorpio N में 768 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV

Mahindra Scorpio N Facelift: फीचर्स

  • अब इसमें पहले की जगह पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. इसके अलावा SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे की सीटों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं.
  • इनमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम और एक्टिव कूलिंग के साथ वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं.
  • इसमें अब 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा भी दिया गया है, जिससे तंग जगहों पर पार्किंग और ड्राइविंग करना काफी आसान हो जाता है.
  • इसके अलावा SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), Level-2 ADAS, हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Mahindra Scorpio N Facelift: पावरट्रेन

स्पेसिफिकेशन 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल 2.2-लीटर mHawk डीजल
इंजन 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल 2.2-लीटर mHawk डीजल
पावर 203 PS 175 PS
टॉर्क 380 Nm तक 400 Nm तक
ट्रांसमिशन 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक
ड्राइवट्रेन RWD (रियर-व्हील ड्राइव) RWD (रियर-व्हील ड्राइव) / 4WD (फोर-व्हील ड्राइव)

Mahindra Scorpio N Facelift: कीमत

वेरिएंट पेट्रोल 2WD MT पेट्रोल 2WD AT डीजल 2WD MT डीजल 2WD AT डीजल 4WD MT डीजल 4WD AT
Z2 ₹13.69 लाख ₹14.19 लाख
Z4 ₹15.57 लाख ₹17.16 लाख ₹16.12 लाख ₹17.68 लाख ₹18.03 लाख
Z6 ₹17.17 लाख ₹18.82 लाख
Z8S ₹17.79 लाख ₹19.26 लाख ₹18.79 लाख ₹19.89 लाख
Z8 ₹19.86 लाख ₹21.41 लाख
Z8T ₹20.38 लाख ₹21.75 लाख ₹20.65 लाख ₹22.25 लाख ₹22.86 लाख ₹24.39 लाख
Z8L (ADAS) 7-सीटर ₹21.31 लाख ₹22.87 लाख ₹21.99 लाख ₹23.49 लाख ₹24.25 लाख ₹25.49 लाख
Z8L (ADAS) 6-सीटर ₹21.69 लाख ₹23.05 लाख ₹22.47 लाख ₹23.80 लाख

ये भी पढ़ें: 360 डिग्री कैमरा, टर्बो-पेट्रोल इंजन… 2 हजार लोग डेली खरीद रहे हैं यह नई कार, जानें कीमत और खासियत

The post Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, ₹13.69 लाख में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top