Hot News

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ी बातचीत की उम्मीद, ट्रंप बोले- 48 घंटे में साफ होगी पूरी तस्वीर

Iran US Talks : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत में “काफी प्रगति” हुई है और अगले 48 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. उन्होंने कहा कि ईरान ने खुद अमेरिका से संपर्क कर बातचीत की इच्छा जताई है और समझौते की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

कैलिफोर्निया से लास वेगास रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. अगले 48 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा. ईरान बातचीत करना चाहता है और समझौता करना उसके लिए समझदारी होगी.” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ईरान की ओर से किस स्तर पर संपर्क किया गया या संभावित समझौते में क्या शर्तें होंगी.

होर्मुज स्ट्रेट पर भी दिया बड़ा संकेत

ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच एक अंतरिम समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है. उनके मुताबिक, यदि समझौता हो जाता है तो दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट जल्द खोला जा सकता है. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान समझौते से पीछे हटता है तो उसे कड़े परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.

क्यों खास है यह समझौता?

होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख समुद्री मार्ग है. दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है. ऐसे में यहां तनाव बढ़ने का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक वित्तीय स्थिति पर पड़ता है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच क्षेत्रीय तनाव कम करने और समुद्री मार्ग को सामान्य बनाने के लिए बातचीत तेज हो गई है. अब पूरी दुनिया की नजर अगले 48 घंटों पर है, जब यह साफ हो सकता है कि दोनों देशों के बीच समझौता होता है या पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता है.

Also read : शेख हसीना का यूनुस प्रशासन पर हमला, बोलीं- छात्रों के आंदोलन को हिंसक बनाकर हथियाई गई सत्ता

The post ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ी बातचीत की उम्मीद, ट्रंप बोले- 48 घंटे में साफ होगी पूरी तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top