Hot News

‘हमें एक और केजरीवाल नहीं चाहिए’: अभिजीत दीपके के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा युवक

प्रदर्शन कर रहे युवकों की पहचान अहमदाबाद के रहने वाले मनीष ब्रह्मभट्ट और राहुल पांड्या के रूप में हुई है. दोनों युवक वालुज एमआईडीसी स्थित अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंचे थे, जहां CJP की कोर टीम आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक कर रही थी.

‘एक और केजरीवाल नहीं चाहिए’

आप (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए ब्रह्मभट्ट ने कहा, “हमें देश में एक और केजरीवाल नहीं चाहिए. मैं अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहा हूं.” उनका इशारा 2011 के ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के बाद उपजे नेतृत्वक घटनाक्रम की ओर था.

ये भी पढ़ें: पढ़ाई के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिजीत दीपके का जवाब- स्कॉलरशिप से विदेश गया, एजुकेशन लोन के दस्तावेज दिखाऊंगा

“आंदोलन पूरे देश का, रिश्तेदार तय नहीं कर सकते रणनीति”

भूख हड़ताल पर बैठे मनीष ब्रह्मभट्ट ने आरोप लगाया कि आंदोलन में रात-दिन एक करने वाले स्वयंसेवकों को दरकिनार किया जा रहा है. ब्रह्मभट्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब इसका कोई एक चेहरा नहीं था. मैंने और देश भर के कई युवाओं ने जंतर-मंतर पर अपना योगदान दिया. मैं यहां कोर टीम से मिलने और सुझाव देने आया था, लेकिन मुझे बैठक में शामिल होना तो दूर, मिलने तक नहीं दिया गया.” उन्होंने कहा कि संगठन में आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिए. दीपके के कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त बंद कमरे में बैठकर इस राष्ट्रीय आंदोलन का भविष्य तय नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे CJP चीफ अभिजीत दीपके, बोले- जरूरत पड़ी तो आऊंगा रांची

The post ‘हमें एक और केजरीवाल नहीं चाहिए’: अभिजीत दीपके के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा युवक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top