नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के भुसावल-खंडवा रेलखंड पर स्थित रावेर स्टेशन पर गाड़ी सं. 11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का तत्काल प्रभाव से अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है ।
गाड़ी सं. 11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस 05.22 बजे रावेर स्टेशन पहुंचेगी और 05.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस 17.44 बजे रावेर स्टेशन पहुंचेगी और 17.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
