ब्यूरो प्रमुख, रांची
झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है. कांग्रेस के आला नेता श्री गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि झारखंड के छात्र अपने हक के लिए विरोध कर रहे हैं. कृपया उनका समर्थन करें. यह विरोध-प्रदर्शन देश भर में हो रहा है. गुरुवार को राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर आंदोलन कर रहे छात्रों से बात भी की.
ये भी पढ़ें… धनबाद में चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल
हमारी शिक्षा व्यवस्था दमनकारी : राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है. यह महंगी है और दमनकारी है. छात्रों की बात सुननी चाहिए. इस शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए. चाहे कांग्रेस और केंद्र की प्रशासन हो या झारखंड की. उन्होंने कहा कि इस शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मैंने साफ कहा है. देहरादून में कहा है, कोटा में कहा है और अब अब इलाहाबाद जाकर कहने वाला हूं.
ये भी पढ़ें… झरिया में 9 दिनों से जलापूर्ति ठप, झमाडा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे लोग
दिल्ली में प्रदेश नेताओं की हुई बैठक
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी झारखंड आयेंगे. श्री गांधी के दौरे को लेकर संगठन को तैयारी करने के लिए कहा गया है. गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक हुई. इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय महासचिव श्री वेणुगोपाल ने प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक सांगठनिक ढांचे और काम-काज की समीक्षा की. झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट ली. बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू, सह-प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव शामिल हुए.
The post राहुल गांधी ने वीडियो कॉल कर छात्रों से की बात, कहा- झारखंड के छात्र अपने हक के लिए कर रहे हैं विरोध appeared first on Naya Vichar.
