Hot News

मौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 से 12 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 अगस्त और फिर 10 से 12 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त और फिर 11 से 12 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को झारखंड में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 8 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 7 से 10 अगस्त के दौरान राजस्थान के भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं, 7 से 9 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में झमाझम बारिश, आरेंज अलर्ट जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा बांकुड़ा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी 7 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: 6 से 11 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिण हिंदुस्तान में बिगड़ेगा मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा ?

विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा. दिन के दौरान एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है. इस दिन मध्यम से भारी बारिश होने के भी आसार हैं. वहीं 8 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

The post मौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top