Hot News

Bihar: कटिहार में भागलपुर के दो दोस्तों को काल ने निगला, सड़क हादसे में एक जख्मी युवक हायर सेंटर रेफर

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार में रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली. एक युवक बुरी तरह जख्मी है. घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 खैरा बहियार के पास की है. तीनों युवक एक ही बाइक पर बगैर हेलमेट के कटिहार से भागलपुर के गोराडीह जा रहे थे. जख्मी युवक को स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

कटिहार में रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत

एनएच 31 खैरा के निकट बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को इलाज के लिए समेली अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है.

ALSO READ: बिहार में कहीं मां-बेटे तो कहीं बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी, सड़क हादसों में 12 मौत

तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया, दो मृत घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 खैरा बहियार के निकट हादसा हुआ है. पोठिया पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने दो युवकों को देखते ही मृत्र घोषित कर दिया. एक युवक का इलाज किया जा रहा है.

बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार थे तीनों

जानकारी के अनुसार कटिहार से तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर भागलपुर गोराडीह जा रहे थे. तीनों युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. मिल रही जानकारी के अनुसार, तीनों युवक महाशिवरात्रि के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बखरी बहियार के समीप बाइक अनियंत्रित होने पर घटना घटी. जिसमें दो युवकों को सर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गयी. सभी के जिंदा होने की आश होने पर ग्रामीण व पुलिस की मदद से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली ले जाया गया. तीनों युवक भागलपुर जिला के रहने वाले है.

मृतक की पहचान, जख्मी हायर सेंटर रेफर

मृतक सौरभ कुमार 25 वर्ष, पिता गौतम मंडल, दूसरा मृतक रौशन कुमार उर्फ़ सानू 25 वर्ष, पिता मुंनकी झा, घायल दीपांशु कुमार 23 वर्ष बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना प्रभारी विवेक कुमार सदल बल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचे. दोनों मृतक की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है. दोनों मृतक व घायल के परिजनों को पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है.

The post Bihar: कटिहार में भागलपुर के दो दोस्तों को काल ने निगला, सड़क हादसे में एक जख्मी युवक हायर सेंटर रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top