Spider-Man: Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड और जेंडाया की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ हिंदुस्तान में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में फिल्म ने 400 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ इसने ‘बॉर्डर 2’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 की हिंदुस्तान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Spider-Man: Brand New Day Box Office Record: अब सिर्फ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है आगे
Sacnilk के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने हिंदुस्तान में अब तक 400.21 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली है. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ का लाइफटाइम हिंदुस्तान ग्रॉस कलेक्शन 392.94 करोड़ रुपये रहा था. यानी स्पाइडर-मैन ने अब बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ दिया है.
हालांकि, साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी हुई है. इस फिल्म ने हिंदुस्तान में 1,375.39 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया है.
Spider-Man: Brand New Day Collection Day 8: आठवें दिन भी कमाई रही शानदार
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन करीब 14.20 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. हालांकि, वीकडेज की वजह से कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.
फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कमाई इतनी शानदार रही कि अब भी यह हिंदुस्तान में साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में शामिल है.
Spider-Man: Brand New Day Worldwide Collection: दुनियाभर में भी कर रही है धमाकेदार कमाई
हिंदुस्तान ही नहीं, दुनियाभर में भी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1.188 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इससे पहले फिल्म ‘टॉय स्टोरी 5’ को पीछे छोड़कर साल 2026 की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है.
इतना ही नहीं, यह दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा सबसे तेजी से पार करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है.
Spider-Man: Brand New Day Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं स्टार्स?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, माइकल मैंडो, क्रोंडन और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: मेरे बाद कोई और बनेगा स्पाइडर-मैन… टॉम हॉलैंड ने मार्वल के रिप्लेसमेंट प्लान पर किया बड़ा खुलासा
The post 400 करोड़ क्लब में ‘Spider-Man: Brand New Day’ की एंट्री, ‘Border 2’ को पछाड़ बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म appeared first on Naya Vichar.