Hot News

बुर्के वाली महिला को लेकर UP पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, क्या अबान के जनाजे में पहुंची थीं शाइस्ता परवीन

UP News: माफिया अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे के दौरान दावा किया गया कि शाइस्ता बुर्के में वहां पहुंचीं और भीड़ के बीच अपने बेटे का आखिरी दीदार कर चुपचाप निकल गईं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक शाइस्ता की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस दावे की पड़ताल में जुटी हैं.

बुर्के वाली स्त्री ने बढ़ाया रहस्य

अबान के अंतिम संस्कार के दौरान हटवा गांव में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इसी बीच बुर्का पहने स्त्रीओं के बीच शाइस्ता परवीन के होने की चर्चा तेजी से फैल गई. दावा किया गया कि वह बेटे का अंतिम दीदार करने के बाद वहां से निकल गईं. लेकिन यह दावा अभी सिर्फ चर्चा और अपुष्ट सूचना तक सीमित है. पुलिस की ओर से शाइस्ता के वहां पहुंचने की पुष्टि नहीं की गई है.

पुलिस-खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर

शाइस्ता लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. ऐसे में बेटे की मौत के बाद उनके जनाजे में पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट थी. हटवा गांव, कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई थी. स्त्री पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी थी और खुफिया एजेंसियां गतिविधियों पर नजर रख रही थीं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बुर्के में पहुंचने वाली स्त्री वास्तव में शाइस्ता थीं या फिर यह सिर्फ अफवाह थी.

अतीक-अशरफ की कब्र के पास दफन हुआ अबान

अबान अहमद की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया गया. परिवार के अन्य सदस्यों और करीबियों की मौजूदगी के बीच उसे अतीक अहमद और अशरफ की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अबान की मौत झांसी में सड़क हादसे के बाद हुई थी. शव पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज लाया गया, जिसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी की.

तीन साल से फरार हैं शाइस्ता

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं. उनके साथ अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब भी पुलिस की तलाश में हैं. अबान की मौत के बाद शाइस्ता के संभावित रूप से सामने आने की चर्चा ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

The post बुर्के वाली स्त्री को लेकर UP पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, क्या अबान के जनाजे में पहुंची थीं शाइस्ता परवीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top