Hot News

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

फुकेत से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उस उड़ान के पायलट को लेकर बड़ा दावा सामने आया है, जो हाल ही में भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आई थी. इंडिया टुडे और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पायलट डोप टेस्ट में फेल पाया गया. हालांकि एयर इंडिया ने कहा है कि उसे अभी तक जांच के आधिकारिक नतीजे नहीं मिले हैं, जबकि डीजीसीए ने भी इस संबंध में कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है.

जांच पूरी होने तक पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया

4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली भीषण टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी. उड़ान के दौरान विमान में अचानक ऊंचाई में तेज बदलाव आया, जिससे कई यात्री और क्रू मेंबर घायल हो गए. विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया, लेकिन घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच शुरू कर दी. वहीं, संबंधित पायलट को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है.

ये भी पढ़े- फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे गिरा विमान

मीडिया रिपोर्टों पर एयर इंडिया ने दा प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पायलट के डोप टेस्ट कराए गए थे, लेकिन जांच के परिणाम अभी तक एयरलाइन को आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. इसलिए इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

ये भी पढ़े-ट्रेन में बेडशीट-कंबल नहीं मिला तो घबराइए नहीं, रेलवे देगा रिफंड

डीजीसीए पहले से ही टर्बुलेंस की घटना की जांच कर रहा है. वहीं, डोप टेस्ट को लेकर सामने आई रिपोर्टों की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कथित डोप टेस्ट और टर्बुलेंस की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं. फिलहाल दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है.

The post टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top