Hot News

KTM RC 160 पर पड़ा महंगाई का असर, ₹15 हजार बढ़ी कीमत; जानें अब कितने में मिलेगी

KTM India ने अपनी एंट्री-लेवल फुली-फेयर्ड बाइक RC 160 की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने इसकी कीमत में करीब 15,000 रुपये का इजाफा किया है. अब यह स्पोर्ट्स बाइक 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिलेगी. कीमत बढ़ने के बाद RC 160 पहले के मुकाबले महंगी हो गई है. कीमत में बदलाव के बाद KTM RC 160 का मुकाबला अब सीधे Yamaha R15 V4 के टॉप वेरिएंट से होता दिख रहा है. 

खास बात यह है कि R15 V4 की कीमत करीब 2,000 रुपये कम यानी 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इतना ही नहीं, Yamaha की बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

RC 200 के लिए देने होंगे इतने ज्यादा पैसे

नई कीमत के बाद KTM की रेंज में RC 200 की पोजिशन भी थोड़ी बदल गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.32 लाख रुपये है. यानी यह RC 160 से करीब 32,000 रुपये महंगी है. कीमत में इतना ज्यादा अंतर नहीं है, इसलिए कुछ लोगों के लिए RC 200 ज्यादा बेहतर ऑप्शन बन सकती है. खासकर तब, जब इसमें बड़ा इंजन और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस मिलती है.

ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत

KTM RC 160 की इंजन और परफॉर्मेंस

KTM RC 160 में 164.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 9,500rpm पर 18.73bhp की पावर और 7,500rpm पर 15.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन की पावर 6-स्पीड गियरबॉक्स के जरिए पिछले पहिए तक पहुंचती है. कंपनी का दावा है कि बाइक की टॉप स्पीड 118kmph तक है.

सेफ्टी और फीचर्स

बाइक में ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जबकि आगे 37mm के इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग की बात करें तो आगे 320mm और पीछे 230mm की डिस्क दी गई है. साथ ही, सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS भी मिलता है.

इसके अलावा, बाइक में 13.75 लीटर का मेटल फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार, फुल-LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका राइडिंग पोजिशन और चेसिस इस तरह तैयार किया गया है कि बाइक को स्पोर्टी फील मिले.

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले डीलरशिप पर दिखी नई Bajaj Pulsar 150, पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश है लुक

The post KTM RC 160 पर पड़ा महंगाई का असर, ₹15 हजार बढ़ी कीमत; जानें अब कितने में मिलेगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top