Hot News

JPSC-JSSC विवाद: स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के 4 मंत्रियों और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता शुरू

राजलक्ष्मी की रिपोर्ट 

स्टेट गेस्ट हाउस में प्रशासन के 4 मंत्रियों की डेलिगेशन ने छात्रों के 2 गुटों से तीसरे दौर की वार्ता की. छात्रों के पहले गुट से कुल 7 छात्र पहुंचे जबकि देवेंद्रनाथ महतो गुट से 6 छात्र शामिल हुए हैं. वहीं प्रशासन की तरह से दीपिका पाण्डेय सिंह, संजय यादव, सुदिव्य सोनू और चमरा लिंडा इस डेलिगेशन का हिस्सा हैं.

48 घंटे में तीसरी बार वार्ता

SDM और CO दोनों दल के छात्रों को अपनी गाड़ियों में लेकर पहुंचे. 48 घंटे के अंदर प्रशासन की डेलिगेशन तीसरी बार छात्रों वार्ता कर रही है. आपको जानकारी हो कि 24 घंटे के अंदर प्रशासन दूसरी बार छात्रों से वार्ता कर रही है. इससे पहले शुक्रवार रात 7 बजे छात्रों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था. ये वार्ता डेढ़ घंटे चली थी. हालांकि छात्रों ने वार्ता के बाद भी आंदोलन जारी रखने की बात कही थी. वहीं दूसरे गुट से हुई वार्ता 1 घंटे चली थी. जबकि 3 अन्य छात्र दलों से डेलिगेशन ने मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें- PSC-JSSC विवाद: CM से बैठक के बाद मंत्रियों ने छात्रों को बातचीत के लिए फिर बुलाया, आज होगी तीसरे दौर की वार्ता

दूसरे दौर की वार्ता में नहीं बनी थी सहमति

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य प्रशासन के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई थी. हालांकि, बैठक में भी छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी थी. छात्रों ने स्पष्ट किया था कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा. साथ ही, छात्रों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भी जारी रखने की घोषणा की थी.

The post JPSC-JSSC विवाद: स्टेट गेस्ट हाउस में प्रशासन के 4 मंत्रियों और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top