Hot News

VIDEO : MLA बनने के बाद यहां रहेंगे प्रशांत किशोर, किसके होंगे पड़ोसी? वीडियो में देखिए कैसा है पीके का नया ठिकाना

Prashant Kishor New Residence : बिहार की नेतृत्व में प्रशांत किशोर अब सिर्फ रणनीतिकार नहीं, बल्कि खुद चुनावी मैदान के खिलाड़ी हैं. MLA बनने के बाद उनका ठिकाना कहां होगा और उनके पड़ोसी कौन होंगे, यह जानना भी दिलचस्प है. वीडियो में देखिए प्रशांत किशोर के नए ठिकाने की पूरी कहानी और उनके पड़ोसी कौन होंगे?

किसके पड़ोसी होंगे पीके

बता दें कि बांकीपुर के उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने करीब 19 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी के 30 साल पुराने किले को मात्र 30 दिन में ढहा दिया. विधायक बनने के बाद अब एमएलए आवास में पीके का नया ठिकाना होगा. पीके के पड़ोसी दीघा विधायक संजीव चौरसिया होंगे. उनके आवास के आसपास कुम्हार विधायक, पटना साहिब विधायक और फतुहा विधायक का भी आवास है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पीके के आवास के बगल में मंत्री राम कृपाल यादव का आवास भी है. राम कृपाल यादव उपचुनाव के प्रचार के दौरान कहते थे कि वो नहीं जानते हैं कि प्रशांत किशोर कौन हैं.

Also Watch : VIDEO : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा-आखिरी सांस ले रही है RJD, तेजस्वी को लेकर क्या कहा, सुनिए

The post VIDEO : MLA बनने के बाद यहां रहेंगे प्रशांत किशोर, किसके होंगे पड़ोसी? वीडियो में देखिए कैसा है पीके का नया ठिकाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top