Scorpio Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
वृश्चिक राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत सुखद रहेगा.वृहस्पति सप्तम भाव में स्थित है और चौथे भाव में शनि की उपस्थिति है, जिससे पारिवारिक जीवन में सुधार होगा.यदि किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ जाएगा और आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा.समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ की संभावना है.14 मार्च के बाद पारिवारिक जीवन और भी बेहतर होगा और परिवार में कुछ नए कार्यों की योजना बनाई जा सकती है.
व्यापार तथा नौकरी
मार्च के महीने में व्यापार में सामान्य लाभ की संभावना है, क्योंकि दशम भाव में शनि और शुक्र की दृष्टि बनी हुई है.व्यापार में मेहनत करने और रणनीति बनाने से अच्छा लाभ प्राप्त होगा.इस समय आपके मन में विभिन्न विचार उत्पन्न होंगे.बाजार में उन्नति के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक होगी.नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए मार्च में कार्य का दबाव बढ़ सकता है.सूर्य की दृष्टि दशम भाव में होने के कारण नौकरी में तनाव उत्पन्न होगा, विशेषकर प्रशासनी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए.उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जबकि निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है, तभी वे शिक्षा में उन्नति कर सकेंगे.उच्च शिक्षा के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.थोड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी, विशेषकर जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय उत्तम है.चिकित्सा और सर्जरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, और जो लोग संगीत की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय लाभकारी होगा.
प्रेम जीवन
मार्च के महीने में प्रेम जीवन में रोमांस की भरपूर संभावनाएँ हैं, क्योंकि पंचम भाव में राहु की उपस्थिति है.आपके साथी का सहयोग अत्यधिक मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होगी.आपसी विश्वास में भी इजाफा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम जीवन सुखद अनुभव प्रदान करेगा.वैवाहिक जीवन में भी खुशी बनी रहेगी और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और मजबूत होगा.जो लोग अविवाहित हैं और शादी के लिए रिश्ते में हैं, उनके लिए इस माह बात आगे बढ़ने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है.वृहस्पति सातवें भाव में शनि के साथ और शुक्र चौथे भाव में स्थित हैं.राशि के स्वामी नवम भाव में वक्री हैं, जिससे स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.इस माह भरपूर नींद लेना आवश्यक है, हालांकि पाचन क्रिया में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं और जोड़ों में दर्द का अनुभव हो सकता है.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: पीला
उपाय
- प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का दर्शन करें.
- शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें,
- गरीब व्यक्तियों को भोजन कराएं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
The post वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.
