Hot News

कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का पहला मार्च का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा.मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

कन्या राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

परिवारिक जीवन

मार्च का महीना परिवारिक जीवन में बहुत सारी खुशियों का संचार करेगा.चौथे भाव में सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग बन रहा है, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे.नवम भाव में वृहस्पति परिवार के सदस्यों के बीच असमंजस को दूर करेंगे और परिवार में शांति बनाए रखेंगे.15 मार्च के बाद परिवार में थोड़ी मनमुटाव हो सकती है, भाई का सहयोग नहीं मिलेगा.आप अनुशासन में रहें और अपने संबंधों को बनाए रखें.

व्यापार तथा नौकरी

मार्च का महीना व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.इस समय में निवेश करने से एक सफल व्यापारी की ओर प्रगति होगी.जो लोग ऑनलाइन मार्केटिंग या थोक व्यापार में संलग्न हैं, उन्हें बड़े ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना है.इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा.निर्माण से संबंधित व्यापार करने वालों को भी लाभ होगा.नौकरीपेशा लोग अपने कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपने कार्य को समय से पहले पूरा करेंगे.नौकरी में उन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी होगी.नए रोजगार के लिए यह समय अनुकूल है.

शिक्षा तथा करियर

इस माह विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में अध्ययन करना लाभकारी रहेगा.उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों का फल सकारात्मक होगा.शिक्षा में प्रगति होगी, और जो छात्र मार्केटिंग तथा बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं, वे अच्छे अंक प्राप्त करेंगे.यह माह शिक्षा के लिए अत्यंत उपयुक्त रहेगा.करियर में आपकी पहचान मजबूत होगी, लेकिन 14 मार्च के बाद आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता प्राप्त होगी.

प्रेम जीवन

मार्च के महीने में प्रेम संबंधों में मिश्रित स्थिति रहेगी.आप कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे प्रेम जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकता है.राहु, शुक्र, बुध और सूर्य सभी आठवें भाव में स्थित हैं, जिससे स्त्री मित्र के साथ आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है.इसलिए, आपको अपने वासनात्मक विचारों को मन से दूर रखना चाहिए.वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि सूर्य आठवें भाव में स्थित रहेगा और उसके साथ राहु भी होगा, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है.मौसम में परिवर्तन के कारण आपकी आर्द्रता में बदलाव आएगा, जिससे सर्दी और बुखार जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.मौसम के अनुसार अपने खान-पान का ध्यान रखें और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करें.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: फिरोजी हरा

उपाय

  • प्रत्येक दिन सुबह में उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल डालकर उसमे लाल चंदन डालकर भगवन सूर्य को जल दे .
  • शुक्रवार को माता मंदिर में जाकर दर्शन करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

The post कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top