Hot News

कहीं बच्चे का भला करते-करते उसकी आजादी तो नहीं छीन रहे हैं आप? आपकी इन 5 आदतों में छिपा है जवाब

Parenting Tips: हर माता-पिता अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा से उनका भला ही चाहते हैं. इसी चक्कर में कई बार पैरेंट्स ऐसी गलतियां भी कर देते हैं, जिनकी वजह से बच्चों की आजादी छिन जाती है. पैरेंट्स को ऐसा लगता है कि वे अपने बच्चों का भला कर रहे हैं, लेकिन असल में देखा जाए तो इन्हीं गलतियों की वजह से बच्चों का कॉन्फिडेंस कमजोर होने लगता है और वे अपनी ही जिंदगी खुलकर नहीं जी पाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीवन में खुद के दम पर आगे बढ़े और हमेशा खुश रहे, तो आपको आज से ही अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो प्यार की आड़ में बच्चों की आजादी को नुकसान पहुंचाती हैं.

parenting mistakes

शिशु के सारे फैसले खुद ही लेना

कई बार पैरेंट्स ऐसा सोचते हैं कि बच्चा अभी छोटा या फिर नादान है. इसी सोच की वजह से पैरेंट्स ही अपने शिशु के छोटे-छोटे फैसले भी खुद लेने लग जाते हैं. शिशु के कपड़े, उसके दोस्त और यहां तक कि उसकी पढ़ाई से जुड़ी बातों का फैसला भी माता-पिता ही लेने लगते हैं. जब आप अपने शिशु को अपनी पसंद की चीजें चुनने का मौका नहीं देते हैं, तो वह कभी भी खुद से सही या फिर गलत का फैसला लेना सीख नहीं पाता है. इसकी वजह से आगे चलकर आपके शिशु को हर छोटे काम के लिए भी दूसरों से मदद लेनी पड़ जाती है. इसलिए शिशु को उसकी उम्र के हिसाब से छोटे-छोटे फैसले खुद लेने दीजिए.

ये भी पढ़ें: क्या आपके शिशु की उम्र 10 से 13 साल के बीच है? भूलकर भी न कहें ये 5 बातें, वरना आपसे दूर होने लगेगा बच्चा

शिशु पर 24 घंटे नजर रखना

कई पैरेंट्स की यह आदत होती है कि वे अपने शिशु के पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं. बच्चा किससे बात कर रहा है? फोन में क्या देख रहा है? या फिर कहां जा रहा है? हर बात पर दखल देना कभी भी सही नहीं होता है. जिस तरह बड़ों की अपनी एक अलग पर्सनल लाइफ होती है, वैसे ही बच्चों को भी थोड़े स्पेस की जरूरत होती है. अगर आप अपने शिशु पर हमेशा शक करेंगे या रोक-टोक करेंगे, तो उसे लगने लगेगा कि आप उस पर भरोसा नहीं करते हैं. बार-बार ऐसा होते रहने से आपका बच्चा आपसे बातें छुपाना शुरू कर देगा.

हर बात पर टोकना और अपनी मर्जी थोपना

छोटे शिशु गलतियां करते ही हैं क्योंकि यह उनकी उम्र का ही एक हिस्सा होता है. जब वे गिरते हैं, तो वापस उठकर सीखते हैं. लेकिन अगर आप अपने शिशु की हर छोटी गलती पर भी उसे डांटेंगे या फिर टोकेंगे, तो वह आपसे ही डरने लग जाएगा. इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है कि पैरेंट्स जो काम अपनी जिंदगी में नहीं कर पाते हैं, वे अपने बच्चों से वही करवाना चाहते हैं. इसके अलावा पैरेंट्स अपने शिशु की पसंद पूछे बिना भी उस पर अपनी मर्जी थोपने लग जाते हैं. जब बच्चा अपनी मर्जी के खिलाफ काम करता है, तो उसकी अपनी आजादी खत्म हो जाती है.

ये भी पढ़ें: मां की ये 5 आदतें तय करती हैं बेटी का भविष्य, इन्हीं से बनती है उसकी सोच और पर्सनालिटी

दूसरों के बच्चों से कम्पेयर करना

आपको अपने शिशु की तुलना कभी भी दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए. जब आप अपने शिशु से कहते हैं कि, “देखो उसके कितने अच्छे मार्क्स आए हैं” या “अपने दोस्त से कुछ सीखो”, तो इस तरह की बातें उसे अंदर से तोड़कर रख देती हैं. जब आप ही अपने शिशु की तुलना दूसरे बच्चों से करने लगेंगे, तो उसे ऐसा लगने लगेगा कि वह आपके लिए कभी भी अच्छा नहीं बन पाएगा. हर शिशु का दिमाग और हुनर अलग होता है और तुलना करने से शिशु का आत्मसम्मान ही खत्म हो जाता है. उसकी दूसरों से तुलना करने के बजाय उसकी खुद की तारीफ कीजिए.

शिशु को हर मुश्किल से बचाना

हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनके शिशु को कभी भी कोई तकलीफ न हो. इसी वजह से पैरेंट्स शिशु को हर एक मुसीबत से बचाने की कोशिश में लग जाते हैं. शिशु का स्कूल का प्रोजेक्ट खुद बना देना, उसकी छोटी-छोटी लड़ाइयों को खुद सुलझा देना या उसे किसी भी मुश्किल का सामना न करने देना, असल में उसे कमजोर बना देता है. जब तक बच्चा खुद लाइफ में थोड़ी-बहुत परेशानी नहीं देखेगा, वह मजबूत कैसे बनेगा? शिशु को गिरकर खुद उठना सीखने दीजिए. जब वह अपनी प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन खुद निकालेगा, तभी वह असली मायनों में आजाद बनेगा.

ये भी पढ़ें: सिर्फ पढ़ाई नहीं, 5 से 10 साल की उम्र में बच्चों को जरूर सिखाएं ये आदतें, जो बनाएंगी उन्हें जिंदगी में सफल और जिम्मेदार

The post कहीं शिशु का भला करते-करते उसकी आजादी तो नहीं छीन रहे हैं आप? आपकी इन 5 आदतों में छिपा है जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top