Hot News

BPSC 72वीं परीक्षा 25 अक्टूबर को, आ गया नया कैलेंडर, यहां करें चेक

BPSC 72nd Exam Date: बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से नया कैलेंडर जारी हो गया है. इस कैलेंडर के अनुसार, 72वीं परीक्षा कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को होगा. बता दें कि ये परीक्षा 26 जुलाई को होने वाली थी जिसे स्थगित कर दिया गया था.

BPSC Exam Calendar: देखें नया कैलेंडर

परीक्षा / पद विज्ञापन संख्या पदों की संख्या परीक्षा / अपडेट की तारीख
71वीं BPSC CCE 71 CCE 1298 मुख्य परीक्षा: अगस्त-सितंबर 2026
District Statistical Officer / Assistant Director 38/2025 47 इंटरव्यू: सितंबर 2026
Auditor, Panchayati Raj Department 09/2026 102 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
Research Officer, Revenue Department 08/2026 3 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
Prosecution Officer 13/2026 300 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: सितंबर 2026
72वीं BPSC CCE 72 CCE 1189 प्रारंभिक परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026
Project Manager, Industry Department 109/2025 9 प्रारंभिक परीक्षा: 4 अक्टूबर 2026
33वीं Bihar Judicial Services 12/2026 173 प्रारंभिक परीक्षा: 30 मई 2026
Lower Division Clerk 43/2025 26 टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 72वीं परीक्षा को 26 जुलाई के लिए निर्धारित किया था. किहीं कारणों से परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया. अब नई तारीख घोषित कर दी गई है.

BPSC ने जारी किया कैलेंडर

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 14 अगस्त 2026 को अपना अपडेटेड एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. इसमें कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के एग्जाम, रिजल्ट और इंटरव्यू से जुड़ी संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है.

71st BPSC मेंस की तारीख

कैलेंडर के मुताबिक 71वीं BPSC CCE के मुख्य परीक्षा का आयोजन अगस्त-सितंबर 2026 में किया जा सकता है. वहीं District Statistical Officer और असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती का इंटरव्यू सितंबर 2026 में प्रस्तावित है.

Auditor और रिसर्च ऑफिसर भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 में आने की संभावना है, जबकि Prosecution Officer का रिजल्ट सितंबर 2026 में प्रस्तावित है.

BPSC 72वीं परीक्षा की तारीख

इसके अलावा 72वीं BPSC CCE के लिए प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है. Industry Department के प्रोजेक्ट मैनेजर पद की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी.

आयोग ने साफ किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तारीखें tentative हैं. इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक सूचना देखते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: खलीफाबाग की बेटी बनी असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, Photos में देखें मोनालिशा की जर्नी

The post BPSC 72वीं परीक्षा 25 अक्टूबर को, आ गया नया कैलेंडर, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top