Hot News

अफगान-इंग्लैंड मैच में टूट गए भारत के दो रिकॉर्ड, रनों का तूफान भी आया और सांसें भी रुकीं…

AFG vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में बुधवार 26 फरवरी की रात को अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इंग्लिश टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर कर दिया. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर भी किया. यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जहां अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 325 रन बनाए. इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 49.5 ओवर में 317 रन पर ऑलआउट हो गई और 8 रनों से हार गई. इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बने और दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. Champions Trophy 2025.

अफगानिस्तान-इंग्लैंड ने तोड़ा हिंदुस्तान का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया, यह अब चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा निजी स्कोर बन गया है, वहीं इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही वे आउट होकर पवेलियन लौट गए. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 642 रन बनाए, जिससे यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास के सबसे हाई-स्कोरिंग मैचों में से एक बन गया. इससे पहले, हिंदुस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने 2013 में मिलकर 636 रन बनाए थे. वहीं, टूर्नामेंट में अब तक का सबसे ज्यादा स्कोरिंग मैच 2025 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था, जहां दोनों टीमों ने मिलकर 707 रन बनाए थे. AFG vs ENG broke India Record.

नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर

चैंपियंस ट्रॉफी में हाईएस्ट स्कोरिंग मैच

रन टीमें स्थान वर्ष
707 इंग्लैंड (351/8) बनाम ऑस्ट्रेलिया (356/5) लाहौर 2025
643 हिंदुस्तान (321/6) बनाम श्रीलंका (322/3) द ओवल 2017
642 अफगानिस्तान (325/7) बनाम इंग्लैंड (317) लाहौर 2025
636 हिंदुस्तान (331/7) बनाम दक्षिण अफ्रीका (305) कार्डिफ 2013

चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे करीबी जीतें

इसके साथ ही अफगानिस्तान की यह 8 रनों की जीत टूर्नामेंट के इतिहास की दूसरी सबसे छोटी जीत है. इससे पहले, 2002 में हिंदुस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टीम इंडिया ने 10 रन से जीत दर्ज की थी. हालांकि सबसे कम अंतर वाली जीत हिंदुस्तान को 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली थी, जहां हिंदुस्तान ने इंग्लैंड को सिर्फ 5 रनों से हराकर सबसे कम अंतर से जीत दर्ज की थी.

रन का अंतर टीमें स्थान वर्ष
5 रन हिंदुस्तान बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 2013
8 रन अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
10 रन हिंदुस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलंबो आरपीएस 2002
10 रन वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मुंबई बीएस 2006
10 रन इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड कार्डिफ 2013

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 325 रन बनाए, जिसमें इब्राहिम जद्रान ने 146 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्के लगाकर शानदार 177 रन बनाए. हशमतुल्लाह शाहिदी (40) और अजमतुल्लाह उमरजइ (41) ने भी महत्वपूर्ण पारियां स्पोर्ट्सीं, जबकि मोहम्मद नबी ने 24 गेंदों में तेजतर्रार 40 रन जोड़े. 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 30 रन तक दो विकेट गंवा दिए. जो रूट (120) ने बेन डकेट (38) और जोस बटलर के साथ अहम साझेदारियां निभाईं, लेकिन उमरजइ (5/58) की घातक गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड 317 रन पर ढेर हो गया.

AFG vs ENG: अफगानिस्तान के ‘उलटफेर’ पर सचिन तेंदुलकर गदगद, बोले अब उन्हें इसकी आदत हो गई है

‘हमारा कोई भी बल्लेबाज…’, लगातार हार के बाद जोस बटलर निराश, कप्तानी पर जज्बात में कोई फैसला नहीं

The post अफगान-इंग्लैंड मैच में टूट गए हिंदुस्तान के दो रिकॉर्ड, रनों का तूफान भी आया और सांसें भी रुकीं… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top