Hot News

ईरान के साथ खड़े देशों को ट्रंप की चेतावनी, मदद की तो भुगतना पड़ेगा अंजाम

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (19 अगस्त) को ईरान की मदद करने वाले देशों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान को आर्थिक या अन्य किसी तरह की मदद देने वाले देशों को गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त आर्थिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू करेगा. इसके तहत ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जाएगा और उसे इंटरनेशनल ट्रेड से अलग-थलग करने की कोशिश होगी. ट्रंप ने अमेरिका के सहयोगी देशों से भी ईरान के साथ आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते सीमित करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया हिंदुस्तान का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ समझौता करने के कई मौके दिए गए, लेकिन उसने इन्हें गंवा दिया. अब अमेरिका ईरान पर बड़े पैमाने पर आर्थिक दबाव बढ़ाएगा और उसे दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश करेगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ये लिखा

ईरान की मदद करने वालों को चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो भी देश अपने बैंक, कंपनियों, एयरपोर्ट या प्रशासनी संस्थानों के जरिए ईरान को किसी भी तरह की मदद या आर्थिक सहारा देगा, उसे अमेरिका की ओर से भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ऐसे देशों पर क्या कार्रवाई होगी. ट्रंप ने ईरान की मदद के लिए तेल की तस्करी, पैसों के लेन-देन की अल्टरनेटिव अरेंजमेंट, नकद ट्रांसफर, मनी एक्सचेंज, जहाजों के रजिस्ट्रेशन और फर्जी या दूसरी कंपनियों के नाम पर कारोबार करने जैसी एक्टिविटी को लेकर भी चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने शेयर की AI तस्वीर: होर्मुज को बताया ‘New US Territory’; ईरान ने कहा- शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा रास्ता

ईरान की नौसेना तबाह : ट्रंप

ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना तबाह हो चुकी है, वायुसेना बुरी तरह कमजोर पड़ गई है और कई सैन्य कारखाने मलबे में बदल गए हैं.

The post ईरान के साथ खड़े देशों को ट्रंप की चेतावनी, मदद की तो भुगतना पड़ेगा अंजाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top