अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर फिर साझा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को “NEW US Territory” यानी “नया अमेरिकी क्षेत्र” बताया गया है. ट्रंप ने इससे पहले 18 अगस्त को भी यही तस्वीर साझा की थी.
इससे पहले 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड में एक भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करेंगे.
ईरान ने कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है और जब तक अमेरिका अपना रुख नहीं बदलता और अपने वादे पूरे नहीं करता, तब तक इसे नहीं खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान केवल बातचीत से नहीं होगा और अब अमेरिका को कदम उठाना होगा.
ये भी पढ़ें: रुक्का पाइपलाइन में मरम्मत : राजधानी के 5 लाख लोगों को नहीं मिला पानी, आज भी प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
बढ़ा जहाजों का आवागमन
ईरान के बंद होने के दावे के बावजूद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बढ़ी है. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह करीब 200 जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया. इससे पिछले सप्ताह यह संख्या करीब 150 और दो सप्ताह पहले करीब 40 थी.
80% से ज्यादा लिक्विड कार्गो ने वैकल्पिक रास्ता अपनाया
समुद्री खुफिया कंपनी केपलर (Kpler) के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में होर्मुज से गुजरने वाले 80% से अधिक तेल और अन्य तरल सामान की खेप ने या तो अमेरिका समर्थित और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा अधिकृत ओमानी मार्ग का इस्तेमाल किया या ट्रैकिंग सिग्नल बंद करके यानी “डार्क” होकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश
ओमान के साथ ‘मिडिल रूट’ पर समझौता
रेजाई ने यह भी कहा कि ईरान ने होर्मुज के जरिए आवाजाही के लिए एक “मिडिल रूट” को लेकर ओमान के साथ समझौता किया है. हालांकि, इस संबंध में संयुक्त बयान अभी अंतिम रूप नहीं लिया गया है.
इस तरह ट्रंप के होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताने वाले दावे और ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रखने के रुख और समुद्री यातायात में बदलाव के बीच क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.
The post होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने शेयर की ‘NEW US Territory’ पोस्ट, ईरान बोला- बंद रहेगा रास्ता appeared first on Naya Vichar.

