Arabic Mehndi Design for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते से जुड़ा है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक, हर चीज पर खास ध्यान दिया जाता है. वहीं, हाथों पर मेहंदी लग जाए तो त्योहार का लुक और भी निखर जाता है. अगर आपको बहुत भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है और कुछ स्टाइलिश व एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो Arabic Mehndi Design आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
फूल-पत्तियों वाला अरेबिक डिजाइन
अरेबिक मेहंदी में फूल और पत्तियों के पैटर्न काफी पसंद किए जाते हैं. आप हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर उंगलियों की तरफ जाती हुई बेल बनवा सकती हैं. इसमें छोटे फूल, पत्तियां और घुमावदार लाइनें मिलाकर डिजाइन बनाया जाता है. यह सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत लगता है और रक्षाबंधन के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाता है.
यह भी पढ़ें:
The post हाथों पर भरी-भरी मेहंदी नहीं पसंद? रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये अरेबिक मेहंदी डिजाइंस appeared first on Naya Vichar.

