Hot News

कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि और समय, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इस दौरान चंद्रमा का एक बड़ा हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा. ग्रहण के चरम पर चंद्रमा का करीब 93 फीसदी हिस्सा छाया में रहेगा, जिससे उसका कुछ हिस्सा तांबे या लाल रंग का दिखाई दे सकता है. 

चंद्र ग्रहण 2026 का समय

हिंदुस्तानीय समय के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण की मुख्य अवस्थाएं सुबह के समय होंगी:

  • आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू: सुबह 8:04 बजे
  • आंशिक ग्रहण समाप्त: सुबह 11:21 बजे
  • आंशिक ग्रहण की अवधि: करीब 3 घंटे 18 मिनट

क्या हिंदुस्तान में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त का चंद्र ग्रहण हिंदुस्तान में नजर नहीं आएगा. ग्रहण के समय हिंदुस्तान में सुबह होगी, इसलिए चंद्रमा आसमान में दिखाई नहीं देगा.

क्या हिंदुस्तान में लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल?

चंद्र ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में लोगों को सूतक से जुड़े नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं होगी. इस दिन अन्य दिनों की तरह पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: राखी बांधने से पहले भाई को ऐसे लगाएं तिलक, जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में दिखाई देगा:

  • पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में
  • दक्षिणी अमेरिका
  • अफ्रीका
  • यूरोप

क्यों लाल दिखाई देता है चंद्रमा?

चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. जब चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है, तब पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाली लाल और नारंगी रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है. इसी वजह से ग्रहण के दौरान चंद्रमा का कुछ हिस्सा तांबे या लाल रंग का दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़ें; पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इन 5 विष्णु मंत्रों का जाप, मन को मिलेगी शांति

The post कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि और समय, जानें हिंदुस्तान में दिखाई देगा या नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top