Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और समझदार पुरुष के तौर पर जाना जाता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और सम्मानपूर्वक जिंदगी जीनी है, तो उसे चाणक्य की बताई गई बातों का पालन अपनी जिंदगी में जरूर शुरू कर देना चाहिए. आज से सदियों पहले चाणक्य ने जिन बातों का जिक्र किया था, उन्हें ही हम आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. जब आप उनकी नीतियों को पढ़ेंगे और समझेंगे, तो आपको यह समझ में आने लगेगा कि जीवन में आपको क्या करना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
आज का यह आर्टिकल हर उस इंसान के लिए है, जो अपनी जिंदगी की हर एक बात अपने परिवार वालों के साथ शेयर कर देता है. एक आम इंसान होने के नाते हम सोचते हैं कि परिवार से हर एक बात शेयर करनी चाहिए, क्योंकि वही हमारे अपने होते हैं. लेकिन चाणक्य की मानें तो कुछ ऐसी बातें भी होती हैं, जिन्हें हर इंसान को अपने परिवार से छिपाकर रखना चाहिए. उनके अनुसार, अगर आप इन बातों का जिक्र अपने परिवार के सामने भी करते हैं, तो नुकसान आपका ही होने का खतरा रहता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में यह समझाने वाले हैं कि आखिर वे कौन सी बातें हैं, जिन्हें आपको हमेशा अपने परिवार से छिपाकर और पर्सनल रखना चाहिए.
पैसों का नुकसान या फिनांशियल प्रॉब्लम
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपको बिजनेस में कोई बड़ा घाटा हुआ है, जॉब में सैलरी कट गयी है या फिर आप पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है, यतो इस बात का रोना आपको कभी भी तुरंत अपने परिवार के पास नहीं रोना चाहिए. चाणक्य कहते हैं कि पैसों के नुकसान की बात सुनते ही परिवार के लोग बहुत ही जल्दी घबरा जाते हैं जिससे पूरे घर का माहौल बिगड़ जाता है. कई बार तो अपने ही लोग मन ही मन आपको बेवकूफ या नाकारा समझने लगते हैं. इसलिए पैसों की तंगी की बात घर में तभी बताएं जब आपको सच में उनकी मदद की बहुत ज्यादा जरुरत हो. वरना इसे अपने तक रखें और खुद ही इसका सॉल्यूशन निकालने की कोशिश करें.
ये भी पढ़ें: स्त्रीओं को अपनी ये 5 बातें हर किसी से रखनी चाहिए छिपाकर, शेयर कीं तो लोग उठा सकते हैं फायदा
घर के आपसी झगड़े और पर्सनल बातें न करें शेयर
पति-पत्नी के बीच की लड़ाई या फिर आपके अपने पर्सनल रिश्तों से जुड़े झगड़ों को कभी भी घर के बाकी लोगों या फिर रिश्तेदारों के सामने आपको नहीं लाना चाहिए. चाणक्य के अनुसार, जब आप अपने घर के झगड़ों का जिक्र दूसरों के सामने करते हैं, तो यही लोग सामने से तो आपको झूठी हमदर्दी दिखाते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाने से भी नहीं चूकते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके बीच की कड़वाहट कम होने के बजाय और बढ़ जाती है. चाणक्य के अनुसार, अपने पर्सनल झगड़ों को आपस में बैठकर शांति से सुलझाना ही सबसे बड़ी समझदारी है.
बाहर हुआ आपका अपमान या बेइज्जती
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके काम की जगह या फिर बाहर किसी बाहरी इंसान ने आपकी बेइज्जती की है, तो आपको इस बात को घर आकर बार-बार दोहराना नहीं चाहिए. जब आप अपने अपमान की कहानी सबको सुनाते हैं, तो धीरे-धीरे घर के लोगों की नजर में भी आपकी वैल्यू कम होने लगती है. इसके अलावा लोग आपको कमजोर भी समझने लगते हैं. इसलिए बाहर हुई बेइज्जती का गुस्सा घर वालों पर निकालने के बजाय उस बात से सबक लें और मेहनत करके खुद को साबित करके दिखाएं.
ये भी पढ़ें: बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना
आपकी सबसे बड़ी कमजोरी और डर
आचार्य चाणक्य के अनुसार दुनिया में हर इंसान के अंदर कोई न कोई कमजोरी या फिर डर जरूर होता है. उनका हमेशा से यह मनना था कि आपको कभी भी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी किसी को भी नहीं बतानी चाहिए, चाहे वह आपके घर और परिवार के लोग ही क्यों न हों. कभी-कभी गलती से या भविष्य में किसी बहस के दौरान, लोग आपकी उसी कमजोरी को पकड़कर आपको नीचा दिखा सकते हैं. जब लोगों को आपकी कमजोरी पता चल जाती है, तो वे आपके फैसलों पर हावी होने लगते हैं और आपको कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं.
फ्यूचर के बड़े प्लान्स और सपने
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप जिंदगी में कोई बहुत बड़ा काम करने जा रहे हैं, जैसे कि कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना, कोई महंगी या कीमती चीज खरीदना या फिर करियर में कोई बड़ा फैसला लेना, तो जब तक ये काम पूरे न हो जाएं, उनकी चर्चा परिवार के सामने करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए. कई बार परिवार के लोग आपकी भलाई के चक्कर में इतने ज्यादा डर जाते हैं कि वे आपको भी डरा देते हैं. इससे आपका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है. इसलिए पहले काम को पूरा करके दिखाएं, फिर सबको बताएं.
ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें
The post परिवार को भी नहीं पता होनी चाहिए आपकी ये 5 बातें, चाणक्य की इस सलाह में छिपा है खुशहाल जिंदगी का राज appeared first on Naya Vichar.