Nepal Flood: बुधवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) बाढ़ ने रसुवा जिले के मुख्य बाजार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. बुधवार दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को बचाया जा चुका है.
नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना को राहत-बचाव कार्य में लगाया गया
‘द काठमांडू पोस्ट’ ने बताया कि नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना सहित सुरक्षा बलों को बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है और खोज और बचाव कार्यों के लिए 14 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के नौ जवान अभी लापता हैं.
The post Nepal Flood Video: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, 9 सुरक्षाकर्मी सहित 384 लोग लापता appeared first on Naya Vichar.

