नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नदी में पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि कई बस्तियां, सड़क, पुल और बिजली बनाने वाली परियोजनाएं इसकी चपेट में आ गईं. आचानाक आई इस बाढ़ के कारण भारी संख्या में जान-माल की नुकसान की समाचारें भी है.
हालांकि अब तक बाढ़ के कारण का पता नहीं चला है. नेपाल मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार बीते दिनों में उत्तरी नेपाल के इस इलाके बारिश भी कम हुई है. ऐसे में अब सवाल ये है कि भोटेकोशी नदी में अचानक इतना पानी कैसे आया, जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई.
भोटेकोशी नदी में अचानक कहां से आया बाढ़ का पानी ?
- बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रसुवा के नेपाल-चीन सीमा से लगे इलाके में हुआ. ल्हेन्दे नदी, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है और बुधवार को इसी नदी में पानी का बहाव बेहद बढ़ गया.
- एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट यानी ICIMOD के विशेषज्ञों के शुरुआती आकलन में नेपाल की तरफ ग्लेशियर से आया बर्फ और चट्टानों का अचानक नीचे गिरना ल्हेन्दे नदी को रोकने की वजह बना हो सकता है.
- ICIMOD के मुताबिक, नदी रुकने के बाद पानी ऊपर जमा हुआ और फिर अचानक नीचे की तरफ बह निकला, जिससे अचानक तेज बाढ़ की स्थिति बनी.
नदी का रास्ता रोकने जाने से कैसे आती है बाढ़?
- काठमांडू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और मौसम और जलवायु पर शोध करने वाले रिजन भक्त कायस्थ ने द काठमांडू पोस्ट को बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार नेपाल की तरफ से आया बर्फ का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिरकर ल्हेन्दे नदी में गिरा, जिससे हो सकता है नदी का रास्ता रुक गया हो.
- इससे पानी ऊपर जमा हुआ और बाद में जब यह रुकावट टूटी तो पानी अचानक नीचे की ओर आया. कायस्थ ने यह भी कहा कि यह आकलन नेपाल और चीन के वैज्ञानिकों के साथ शुरुआती बातचीत पर आधारित है और अंतिम निष्कर्ष के लिए अभी कई दिन लग सकते हैं.
- यही वजह है कि इस घटना को सामान्य नदी की बाढ़ से अलग देखा जा रहा है. नदी के रास्ते में प्राकृतिक रुकावट बनना और फिर उसके टूटने से पानी का एक साथ नीचे आना अचानक तेज बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर सकता है. हालांकि, इस प्रक्रिया में इस घटना के दौरान ठीक-ठीक क्या हुआ, यह वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.
ये भी पढ़ें:
The post Nepal flood explained : बर्फ चट्टानों के खिसकने, ग्लेशियर झील या बारिश, नेपाल में बाढ़ की क्या है वजह appeared first on Naya Vichar.

