Hot News

Nepal Flood: चीन की बारिश बनी नेपाल के लिए आफत, 45 मीटर लंबा मैत्री पुल भी डैमेज

Nepal Flood : NDRRMA ने एक्स पर नेपाल बाढ़ से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया, चीन के केरुंग क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ा और रसुवा के भोटेकोशी में बाढ़ आई. बुधवार को सुबह 8:40 बजे बाढ़ की प्रारंभिक सूचना मिली. उसके बाद तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया गया.

चीन से नेपाल को जोड़ने वाला मैत्री पुल डैमेज

NDRRMA ने बताया, बाढ़ के कारण चीन से नेपाल को जोड़ने वाला 45 मीटर लंबा मैत्री पुल और करीब 10 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है.

ये भी पढ़ें: ग्लेशियर झील के कारण नेपाल में तबाही! हिंदुस्तान के लिए क्यों है चिंता का संकेत

रसुवागढ़ी क्षेत्र में हिम-चट्टान खिसकने के कारण ल्हेंदे खोल में भारी बाढ़ आई

नेपाल प्रशासन की ओर से बताया गया, “नेपाल-चीन सीमा के रसुवागढ़ी क्षेत्र में हिम-चट्टान खिसकने के कारण ल्हेंदे खोल में भारी बाढ़ आई. तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी के रास्ते आई बाढ़ रसुवागढ़ी, टिमुरे और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए त्रिशूली नदी में पहुंची. इससे रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा और चितवन जिलों के नदी तटीय क्षेत्रों में गंभीर स्थिति पैदा हुई.”

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से बिहार और यूपी पर मंडराया खतरा, NDRF की टीम हाई अलर्ट पर

ये भी पढ़ें: हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

35 पुल बाढ़ में बह गए, 45 डैमेज

NDRRMA ने बताया, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण 35 पुल बह गए, जबकि 45 पुल डैमेज हो गए.

123 लोगों को बचाया गया

भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल में अब तक 123 लोगों को बचाया गया है. जिसमें नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से 88 और सिविल हेलीकॉप्टर से 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया.

रसुवा: 43

नुवाकोट: 47

धादिङ: 3

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 157 लोगों की मौत, 133 हिंदुस्तानीय सहित 500 लापता, 12 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट डैमेज

The post Nepal Flood: चीन की बारिश बनी नेपाल के लिए आफत, 45 मीटर लंबा मैत्री पुल भी डैमेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top