Hot News

Nepal Floods : बेचैन करने वाली है नेपाल के जलप्रलय की तस्वीर, दूसरी तस्वीर में गाद से सना शव आपको रुला देगा!

अब हालात ऐसे हैं कि किसी का अपना गाद में मृत दबा पड़ा है, तो कोई राहत शिविर में बैठकर इस उम्मीद में है कि शायद उसका लापता परिजन लौट आए. उन्हें नहीं पता कि अगली समाचार उनके लिए जिंदगी की उम्मीद लेकर आएगी या किसी शव की पहचान के रूप में उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल जाएगी.

त्रिशूली बाजार में गाद से सना शव मिला

जलप्रलय का मंजर जिन इलाकों से गुजर गया है, वहां से आने वाली तस्वीरें आपको रूला सकती है. नेपाल के नुवाकोट जिले में स्थित है त्रिशूली बाजार इलाका. यह त्रिशूली नदी के पास स्थित एक प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक कस्बा था. भोटे कोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने त्रिशुली बाजार के कई घरों और पुलों को नष्ट कर दिया है. बाढ़ का पानी यहां से गुजर जाने के बाद त्रिशूली बाजार से एक तस्वीर सामने आई है, जो आपको बेचैन तो करेगी ही रूला भी देगी.

नेपाल बाढ़ के पीड़ित, राहत शिविर में अपनों के लिए बेचैन

जलप्रलय के गुजर जाने के बाद जो लोग घर से बेघर हो गए हैं वे लोग रेस्क्यू कैंप में जी रहे हैं और अपनों के लिए बेचैन हैं. उनकी बेबसी यह है कि उन्हें यह नहीं पता कि उनके अपने जीवित हैं या मर चुके हैं. इस वजह से वे बेचारे ना तो रो पा रहे हैं और ना ही अपने बेचैन मन को शांत कर पा रहे हैं. वहीं जिनके अपनों का शव उन्हें मिल चुका है वे बिलख रहे हैं. यही इस बाढ़ की सबसे बड़ी त्रासदी है. राहत शिविरों में बैठे लोग सिर्फ खाने, कपड़े या छत का इंतजार नहीं कर रहे हैं, वे अपने लोगों की समाचार का इंतजार कर रहे हैं. हर आती हुई सूचना उनके दिल की धड़कन बढ़ा देती है.

ये भी पढ़ें :Video : उत्तरी नेपाल में बाढ़ का तांडव, पानी का रौद्र रूप डरा देगा

The post Nepal Floods : बेचैन करने वाली है नेपाल के जलप्रलय की तस्वीर, दूसरी तस्वीर में गाद से सना शव आपको रुला देगा! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top