Hot News

सड़क नहीं तो एंबुलेंस कैसे आए; गुमला में गर्भवती को गेंड़ुआ भार पर ढोकर 2 KM ले गए परिजन, 80 साल बाद भी भगवान भरोसे गांव

जगरनाथ पासवान की रिपोर्ट

गुमला. यह तस्वीर अबुआ प्रशासन के अबुआ राज और जिला प्रशासन के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच के दावे पर सवाल खड़े कर रही है. तस्वीर रायडीह प्रखंड के कोब्जा पंचायत के बेंदवाकोना गांव की है, जहां सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती स्त्री को गेंड़ुआ भार में ढोकर करीब दो किमी पैदल मेन रोड तक ले जाना पड़ा.

एंबुलेंस नहीं पहुंची, निजी वाहन से अस्पताल ले गये

गेंड़ुआ भार में ले जायी जा रही स्त्री गणेश सिंह की पत्नी बृंदावती देवी (24) हैं. सड़क नहीं होने के कारण गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में परिवार के लोग बृंदावती देवी को गेंड़ुआ भार में ढोकर करीब दो किमी पैदल मेन रोड तक पहुंचे. इसके बाद निजी वाहन किराये पर लेकर उन्हें सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया.

सड़क, पानी और बिजली से वंचित गांव

ग्रामीणों के अनुसार, आजादी के 80 साल बाद भी बेंदवाकोना गांव में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं. गांव के ब्रजनाथ सिंह ने बताया कि सड़क नहीं होने से विकास पूरी तरह ठप है. बीमार पड़ने पर कोई वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है.

ये भी पढ़ें: गुमला : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल

डाड़ी-चुआं के पानी पर निर्भर

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को पीने के लिए डाड़ी-चुआं के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है. गर्मी के दिनों में डाड़ी-चुआं सूख जाता है, जबकि बरसात में पानी गंदा हो जाता है. बिजली नहीं होने के कारण लोग आज भी ढिबरी युग में जीने को मजबूर हैं. शिशु ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करते हैं.

ये भी पढ़ें: गुमला : शिशु मंदिर गेट के पीछे सड़क बनी तालाब, जलजमाव से लोग परेशान

कई बार गुहार, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

ब्रजनाथ सिंह ने बताया कि सड़क, पानी और बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विधायक, सांसद और प्रशासन से गुहार लगायी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. वहीं, युवा समाजसेवी कमल किशोर पहान ने कहा कि यह क्षेत्र के गांवों का दुर्भाग्य है कि वे अब तक विकास से कोसों दूर हैं. प्रशासन और जनप्रतिनिधि समस्या सुनकर भी अनसुना कर देते हैं.

उन्होंने प्रशासन से बेंदवाकोना तक करीब दो किमी मुख्य सड़क का जल्द निर्माण कराने, पेयजल के लिए जलमीनार लगाने और गांव में बिजली की सुविधा बहाल करने की मांग की है.

The post सड़क नहीं तो एंबुलेंस कैसे आए; गुमला में गर्भवती को गेंड़ुआ भार पर ढोकर 2 KM ले गए परिजन, 80 साल बाद भी भगवान भरोसे गांव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top