Hot News

Redmi 17 5G आ रहा भारत, ग्लोबल मॉडल से भी बड़ी मिलेगी बैटरी, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

Redmi 17 5G को अगस्त की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था. अब Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने कन्फर्म कर दिया है कि यह स्मार्टफोन सितंबर के पहले हफ्ते में हिंदुस्तान में दस्तक देगा. कंपनी ने फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कई खास फीचर्स की डिटेल्स सामने आ गई है. खास बात यह है कि हिंदुस्तान में आने वाला Redmi 17 5G ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा.

कब लॉन्च होगा Redmi 17 5G?

Redmi 17 5G का एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जिससे हिंदुस्तान में इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. Redmi 17 5G को हिंदुस्तान में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि लॉन्च के बाद फोन को Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा.

माइक्रोसाइट के मुताबिक, हिंदुस्तानीय बाजार में Redmi 17 5G तीन कलर ऑप्शन, Absolutely Black, Endless Blue और Eternal Orange में आएगा. डिजाइन की बात करें तो हिंदुस्तान में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ग्लोबल मॉडल जैसा ही दिखेगा.

ये भी पढ़ें: बजट में चाहिए मजबूत फोन? Tecno ने लॉन्च किया Spark Go 3 Pro, मिलती है IP69 रेटिंग और 120Hz स्क्रीन

Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Redmi 17 5G में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है.
  • फोन की सबसे खास खूबियों में से एक इसकी बड़ी 7,900mAh बैटरी होगी. खास बात यह है कि हिंदुस्तानीय वेरिएंट में मिलने वाली यह बैटरी ग्लोबल मॉडल की 7,500mAh सेल से भी बड़ी है. 
  • इसके अलावा, फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. वहीं, 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की मदद से यूजर्स जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकेंगे.
  • कैमरा की बात करें इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जबकि दूसरे कैमरे की डिटेल अभी सामने नहीं आई है. रियर पैनल पर LED फ्लैश भी देखने को मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो डिस्प्ले के पंच-होल कटआउट में दिया जाएगा.
  • इसके अलावा, Redmi 17 5G में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. फोन से जुड़ी बाकी जानकारी 2 सितंबर को सामने आएगी.

Redmi 17 5G ग्लोबल मॉडल की कीमत

आपको बता दें कि Redmi 17 5G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 10 अगस्त को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत MYR 769 (लगभग 18,000 रुपये) रखी गई थी. यह कीमत फोन के बेस वेरिएंट की है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. खास बात यह है कि हिंदुस्तानीय और ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में कोई बड़ा अंतर नहीं है. दोनों फोन लगभग एक जैसे हैं, बस बैटरी कैपेसिटी के मामले में अंतर देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: iPhone 18 से लेकर Redmi के 10,000mAh बैटरी वाले फोन तक, सितंबर में आ रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन

The post Redmi 17 5G आ रहा हिंदुस्तान, ग्लोबल मॉडल से भी बड़ी मिलेगी बैटरी, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top