Major Rishabh Singh Sambyal Retirement: मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल को आपने किसी रील या सोशल मीडिया पोस्ट में देखा होगा. महीनों तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के साथ ऑफिशियल कार्यक्रम, पब्लिक प्लेटफॉर्म और विदेश यात्रा के दौरान वे नजर आते रहे हैं. उनकी वर्दी, शांत पर्सनालिटी और फिटनेस ने सोशल मीडिया के लोगों को अपना दीवाना बना दिया. बीते कुछ महीने से वे इंटरनेट सेंशन और नेशलन क्रश बन चुके हैं.
ऋषभ साम्ब्याल द्रौपदी मुर्मू के एडीसी (Aide-de-Camp) के पद पर थे. उन्होंने अपने पद (President Body Guard Retirement) से इस्तीफा दे दिया है. पद छोड़ने के बाद 21 अगस्त को ऋषभ साम्ब्याल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें हुई वायरल
मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल ने करीब 12 साल की सैन्य सेवा के बाद समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया. पद छोड़ने के बाद पूर्व ADC ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए आभार जताया.
उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति के आशीर्वाद और सीख ने उन्हें जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद की. उन्होंने दोबारा राष्ट्रपति के परिवार से मिलकर खुशी भी जाहिर की.
NDA से हिंदुस्तानीय सेना तक का सफर
सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश बने मेजर ऋषभ सिंह का सैन्य करियर काफी शानदार रहा है. लिंक्डइन से मिली जानकारी के अनुसार, मेजर ऋषभ सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी से पढ़ाई की. फिर इंडियन मिलिट्री एकेडमी से पढ़ाई की.
2013 में NDA परीक्षा पास करने के बाद National Defence Academy ज्वाइन किया था. वह 2014 से शुरू हुए 133वें NDA कोर्स का हिस्सा रहे. उनकी प्रोफाइल में Indian Military Academy में पढ़ाई का भी उल्लेख है, जहां उन्होंने Military Studies और Defence Management की पढ़ाई की.
उनके शुरुआती सैन्य करियर की एक खास उपलब्धि Republic Day Parade से जुड़ी रही. 2021 में तत्कालीन कैप्टन साम्ब्याल ने गणतंत्र दिवस परेड में Jat Regiment की टुकड़ी का नेतृत्व किया था. इस टुकड़ी ने Best Marching Contingent Trophy भी जीती थी. इस उपलब्धि ने राष्ट्रपति भवन से जुड़ने से पहले ही उनके सैन्य करियर को पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने एलीट 4 Para Special Forces में भी सेवा दी, जिसे आमतौर पर ‘Daggers’ के नाम से जाना जाता है.
राष्ट्रपति के ADC बनने के बाद बढ़ी पहचान
मेजर साम्ब्याल के करियर में बड़ा बदलाव तब आया, जब उनका चयन राष्ट्रपति के Aide-de-Camp के रूप में हुआ. राष्ट्रपति के ADC की भूमिका में केवल वे राष्ट्रपति की सुरक्षा ही नहीं करते हैं बल्कि इस पद के तहत उन्हें प्रोटोकॉल, सिक्योरिटी रूल्स फॉलो करने पड़ते हैं.
कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुए मेजर साम्ब्याल?
मेजर साम्ब्याल की लोकप्रियता किसी सैन्य उपलब्धि की वजह से नहीं, बल्कि राष्ट्रपति के साथ उनकी लगातार सार्वजनिक मौजूदगी के कारण सोशल मीडिया पर बढ़ी. राष्ट्रपति मुर्मू के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों और सार्वजनिक समारोहों में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे. लोग उनके शांत स्वभाव, अनुशासित सैन्य व्यक्तित्व और आधिकारिक जिम्मेदारियों को निभाने के अंदाज पर ध्यान देने लगे.
समय से पहले रिटायरमेंट लिया
एक बार फिर समय से पहले रिटायरमेंट लेने को लेकर मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल चर्चा में आए हैं. 12 साल के करियर के बाद अब जब उन्हें पहचान मिलने लगी है तो नई उपलब्धियां उनके रास्ते आ सकती थीं. लेकिन उन्हेंने Premature रिटायरमेंट यानी कि समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया. हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: 13 साल की ड्यूटी के बाद IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, X पर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट
The post राष्ट्रपति के ADC और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने ली Premature Retirement, फोटो हो रही है वायरल appeared first on Naya Vichar.