Hot News

Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात

रांची. रांची के हिनू निवासी इंजीनियर दंपती अंकित रंजन और उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा नेपाल घूमने गये थे. वहां से दोनों लापता हो गये हैं. वर्तमान में अंकित रंजन यूके की नागरिकता ले चुके हैं. वह जेपी मॉर्गन कंपनी में इंजीनियर हैं. उनकी पत्नी भी यूके में ही इंजीनियर हैं. दोनों यूके से ही नेपाल घूमने गये थे.

26 अगस्त की सुबह इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे

अंकित रंजन और उनकी पत्नी 26 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दस्तावेज बनाने को लेकर नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे. यह जानकारी अंकित रंजन के छोटे भाई तनय रंजन ने दी है. तनय रंजन ने बताया कि बड़े भाई अंकित रंजन से उनकी उसी समय आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है. परिजनों के अनुसार, दोनों के लापता होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड : नेपाल त्रासदी में लापता रामप्रसाद के परिजनों से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कहा- खोजने का प्रयास जारी

2009 में रांची छोड़कर चले गये थे यूके

तनय रंजन के अनुसार, उनके बड़े भाई अंकित रंजन ने वर्ष 2009 में ही रांची छोड़ दिया था. इसके बाद वह यूके चले गये थे. वर्तमान में वह वहीं रहकर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. उनकी पत्नी भी यूके में इंजीनियर हैं. तनय रंजन अब नासिक में रहते हैं. उन्होंने बताया कि नेपाल जाने के बाद भाई और भाभी से संपर्क नहीं हो पाया है. परिवार दोनों के सकुशल मिलने को लेकर चिंतित है.

The post Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top