Mirzapur: The Movie Advance Booking: मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म हिंदुस्तान में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है.
20 Thosands Mirzapur: The Movie Tickets Sold: 20 हजार से ज्यादा बिकें हैं टिकट
फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई थी और शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. ट्रेड ट्रैकर के अनुसार, देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म के 20 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. वहीं, ओपनिंग डे के लिए देशभर में 2,971 शो के करीब 26,398 टिकट बिके हैं. इससे करीब 83.67 लाख रुपये की एडवांस ग्रॉस कमाई हुई है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 1.9 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.
यह भी पढ़ें:
The post Mirzapur The Movie Advance Booking: पहले ही दिन दिखा कालीन भैया का भौकाल, बिके इतने हजार टिकट, क्या टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड? appeared first on Naya Vichar.

