Hot News

Mirzapur The Movie X Review: मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा को देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रहे हैं. कल्ट फ्रेंचाइजी ऑडियंस को कैसी लगी, आइये जानते हैं.

तरण आदर्श ने मिर्जापुर द मूवी का किया रिव्यू

सबसे पहला रिएक्शन फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श का सामने आया. उन्होंने मिर्जापुर द मूवी देखी और एक्स पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”वन वर्ड रिव्यू- विनर, रेटिंग- 4 स्टार.” ट्रेड एक्सपर्ट आगे बोले- ”पीक मास एंटरटेनर! आइकॉनिक वेब सीरीज को बड़े पर्दे पर अपग्रेड किया गया है और नतीजा एक दमदार, रॉ, बेबाक और बेहद शार्प एंटरटेनर के रूप में सामने आता है. फिल्म पूरी तरह से एंटरटेन करती है और इसे पक्का हिट कहा जा सकता है.”

सबसे जरूरी बात यह है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ किसी लंबी खिंची हुई वेब सीरीज एपिसोड जैसी बिल्कुल नहीं लगती. यह पूरी तरह एक फिल्म की फील देती है, बड़े स्केल, ज्यादा शोर, ज्यादा सिनेमैटिक ट्रीटमेंट के साथ. सत्ता की लड़ाई, बदला, धोखा और इमोशंस को स्मार्ट तरीके से जोड़ा गया है. पंकज त्रिपाठी शानदार हैं, रवि किशन बेहतरीन, अली फजल दमदार, दिव्येंदु एक्सीलेंट, जितेंद्र कुमार जबरदस्त, अभिषेक बनर्जी बहुत अच्छे, मोहित मलिक प्रभावशाली, राजेश तैलंग शानदार, प्रमोद पाठक बेहतरीन और सुशांत सिंह अपने किरदार में शानदार हैं. हर कलाकार को अपना मोमेंट मिलता है और वे अपनी अलग छाप छोड़ते हैं.

मिर्जापुर द मूवी एक्स रिव्यू

ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie Cast: मिर्जापुर फिल्म में मचेगा असली भौकाल, रवि किशन और जीतेन्द्र कुमार के किरदारों से उठा पर्दा, ये नए चेहरे भी होंगे शामिल

मिर्जापुर द मूवी को लेकर नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ”अब मैं मिर्जापुर द मूवी देख रहा हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#MirzapurTheMovie: बाल, बुद्धि और भौकाल का पूरा पैकेज!!! रेटिंग: 4*/5.”

मिर्जापुर: द मूवी पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार कालीन भैया के रूप में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने मूवी को लेकर कहा, ”जब किसी परफॉर्मेंस या कला को लोग एक साथ मिलकर देखते और महसूस करते हैं, तो उसका असर पूरी तरह बदल जाता है. ग्रुप में एंजॉय करने का अपना अलग एक्सपीरियंस होता है. पहले ‘मिर्जापुर’ ऐसा शो था, जिसे आप अकेले में ‘मुझे डिस्टर्ब मत करो’ वाले मूड में देखते थे, लेकिन अब यह ‘पार्टी मोड’ में आ गया है. दुनिया वही है, किरदार वही हैं, लेकिन कहानी नई है और इसका एक्सपीरियंस काफी ग्रैंड है.”

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: कालीन भैया की फिल्म मचाएगी तहलका, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ओपनिंग डे कलेक्शन किया रिवील

The post Mirzapur The Movie X Review: मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top