Hot News

September 4, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: आधी रात खुले कान्हा के मंदिर के कपाट… जयकारों से गूंजी ब्रज भूमि

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जा रही है. पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर, आज शुक्रवार को मनाई जा रही है. जहां जानिए जन्माष्टमी व्रत और पूजन से जुड़े लाइव अपडेट्स. The post Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: आधी रात खुले कान्हा के मंदिर के कपाट… जयकारों से गूंजी ब्रज भूमि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Janmashtami: मथुरा-वृंदावन से लेकर केरल तक जन्माष्टमी की धूम, देखें Viral Reels

Janmashtami Viral Reels: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन समेत देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. कहीं जय कन्हैया लाल की…, तो कहीं हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण हरे हरे… के जयघोष गूंज रहे हैं. देखिए मथुरा समेत 5 प्रमुख जगहों पर जन्माष्टमी से जुड़े वीडियोज. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में हुई मंगला आरती गुरुवायुर मंदिर (केरल) में भक्तों की नृत्य प्रस्तुति केरल के त्रिशूर में जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवायुर मंदिर को सजाया गया है. श्रीकृष्ण को समर्पित इस मंदिर में पूजा के भक्त भारी संख्या में पहुंचे हैं. इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति हो रही है. दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में आरती में भाग लेते भक्त जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में मौजूद इस्कॉन मंदिर में भव्य पूजा-आरती को देखने के लिए भक्त भारी संख्या में जुटे हैं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारी View on Instagram मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य सजाया गया है. जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में धूम View on Instagram The post Janmashtami: मथुरा-वृंदावन से लेकर केरल तक जन्माष्टमी की धूम, देखें Viral Reels appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: कब शुरू होगा श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त? जानें पूजन विधि, भोग, मंत्र और आरती

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है. भक्त श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के पूजन की तैयारियों में जुटे हैं. जानें पूजन मुहूर्त, पूजा-विधि, मंत्र, आरती और कान्हा जी को प्रिय भोग. The post Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: कब शुरू होगा श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त? जानें पूजन विधि, भोग, मंत्र और आरती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ayesha Zafar India vs Pakistan: ऑलराउंडर आयशा जफर ने बताया भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खास प्लान

Ayesha Zafar India vs Pakistan: हिंदुस्तान ने 137 रन से दर्ज की बड़ी जीत हिंदुस्तान ने अपने पिछले मुकाबले में हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. इससे पहले हिंदुस्तानीय टीम ने थाईलैंड को भी मात दी थी. अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उसकी नजर जीत के साथ ग्रुप स्टेज का अभियान मजबूत करने पर होगी. The post Ayesha Zafar India vs Pakistan: ऑलराउंडर आयशा जफर ने बताया हिंदुस्तान के खिलाफ पाकिस्तान का खास प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Floods: 9 दिन सुरंग में जपते रहे हरे कृष्ण, जन्माष्टमी पर हुआ रेस्क्यू, जिंदा निकले 2 लोग

Nepal Floods: नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही के बीच शुक्रवार को राहत भरी समाचार सामने आई. त्रिशूली 3A हाइड्रो प्रोजेक्ट की सुरंग में नौ दिन से फंसे दो कर्मचारियों को जिंदा बचा लिया गया. इनमें से एक कर्मचारी संजय साह ने बाहर निकलने के बाद बताया कि वह सुरंग में फंसे रहने के दौरान लगातार हरे कृष्ण मंत्र का जाप करते रहे. संयोग से उनका रेस्क्यू जन्माष्टमी के दिन हुआ. 26 अगस्त से सुरंग में फंसे थे दोनों कर्मचारी नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के बाद अचानक बाढ़ आई थी. इसी दौरान रसुवा स्थित त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग भी बाढ़ की चपेट में आ गई और दो कर्मचारी अंदर फंस गए. नेपाल सेना के जनसंपर्क निदेशालय के मुताबिक, बचाए गए लोगों की पहचान मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन और फोरमैन संजय साह के रूप में हुई है. संजय शाह ने बताया- नौ दिन से हरे कृष्ण महामंत्र जप रहा था सप्तरी जिले के रहने वाले संजय साह ने बचावकर्मियों को बताया कि सुरंग में फंसे रहने के दौरान वह पिछले नौ दिनों से हरे कृष्ण मंत्र का जाप कर रहे थे. बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने संक्षेप में कहा कि वह पूरे समय इसी मंत्र का जाप करते रहे. साह का नुवाकोट के त्रिशूली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. वहीं कबीर महार्जन को काठमांडू के नेपाल आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया है. नेपाली सेना के प्रवक्ता राजा राम बस्नेत के मुताबिक, महार्जन की हालत गंभीर बताई गई है. पत्नी बोलीं- उन्हें दूसरी जिंदगी मिली कबीर महार्जन की पत्नी हीरा शोभा ने पति के सुरक्षित मिलने पर राहत जताई. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि उनके पति दूसरी जिंदगी लेकर लौटे हैं. उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू करने वाले सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद किया. हिंदुस्तान ने भेजी 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल की मदद के लिए हिंदुस्तान से राहत सामग्री की छठी और सातवीं उड़ान भी काठमांडू पहुंची है. दोनों उड़ानों से 21.5 टन राहत सामग्री भेजी गई, जिसमें फॉरेंसिक किट और चिकित्सा सामग्री भी शामिल है. नेपाल में हिंदुस्तान के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदुस्तान रसुवा में आई बाढ़ के बाद नेपाल के राहत और बचाव प्रयासों में सहयोग जारी रखे हुए है. Read Also: Nepal Flash Floods: मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंचा, 5,083 लोग लापता, सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग The post Nepal Floods: 9 दिन सुरंग में जपते रहे हरे कृष्ण, जन्माष्टमी पर हुआ रेस्क्यू, जिंदा निकले 2 लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JSSC CGL गड़बड़ी की जांच करने आयोग कार्यालय पहुंची CID की टीम ; कई दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ

रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट JSSC CGL Paper Leak : सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में CID की टीम शुक्रवार को JSSC कार्यालय पहुंची. टीम ने वहां से सीजीएल समेत अन्य परीक्षाओं से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किये. आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता समेत कुछ अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किये गये. जब्त किये गये दस्तावेजों की रिसीविंग भी संबंधित अधिकारियों से करायी गयी. CID ने वेबेल, आईएनसी समेत अन्य कंपनियों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज भी लिये. इनमें एजेंसियों की नियुक्ति कब और कैसे हुई, उन्होंने कौन-कौन सी परीक्षाएं लीं और JSSC की ओर से उन्हें कब-कौन से कार्य सौंपे गये, इससे संबंधित कागजात शामिल हैं. यह भी पढ़ें : ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई पहले भी हो चुकी है छापेमारी CID के अधिकारी इससे पहले भी JSSC कार्यालय से कई दस्तावेज जब्त कर चुके हैं. आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से पूर्व में लंबी पूछताछ की जा चुकी है और उनके आवास पर भी छापेमारी हुई थी. बताया जाता है कि JSSC की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर कंपीटिटिव एग्जामिनेशन में गड़बड़ी सामने आने के बाद 17 अगस्त को CID ने पहली बार JSSC कार्यालय में छापेमारी की थी. उस दौरान सचिव सुधीर गुप्ता से लंबी पूछताछ की गयी थी और अगले दो दिनों तक उन्हें CID कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किये गये थे. कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किये गये थे. जांच के दौरान जब्त दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को CID की टीम दोबारा JSSC कार्यालय पहुंची. The post JSSC CGL गड़बड़ी की जांच करने आयोग कार्यालय पहुंची CID की टीम ; कई दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flash Floods: मौतों का आंकड़ा 1,287 पहुंचा, 5000 से ज्यादा लापता, सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग

Nepal Flash Floods: नेपाल में पिछले महीने आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं. देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार शुक्रवार तक मृतकों की संख्या बढ़कर 1,287 हो गई है, जबकि 5,083 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जीवित निकाला गया है. चितवन में सबसे ज्यादा 359 शव बरामद NDRRMA के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक सबसे ज्यादा 359 शव चितवन से बरामद किए गए हैं. इसके बाद नवलपरासी ईस्ट से 219, नवलपरासी वेस्ट से 212, नुवाकोट से 184, रसुवा से 140, गोरखा से 72, धादिंग से 63 और तनहूं से 38 शव मिले हैं. अब तक 96 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. प्रशासन का कहना है कि प्रभावित इलाकों में तलाश अभियान अभी भी जारी है. जिला/क्षेत्र बरामद शवों की संख्या चितवन 359 नवलपरासी ईस्ट 219 नवलपरासी वेस्ट 212 नुवाकोट 184 रसुवा 140 गोरखा 72 धादिंग 63 तनहूं 38 5,083 लोग लापता, इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल आपदा प्राधिकरण के अनुसार 5,083 लोग लापता हैं. इनमें रसुवा में 2,130 और नुवाकोट में 2,340 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है. लापता लोगों में 583 विदेशी नागरिक भी बताए गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण सुरक्षा बल लगातार नदी किनारों, मलबे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तलाश कर रहे हैं. त्रिशूली 3A की सुरंग से 2 लोग जिंदा निकले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को राहत टीमों को बड़ी सफलता मिली. त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे दो लोगों को जीवित बाहर निकाला गया. काठमांडू पोस्ट के अनुसार इनकी पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महारजन के रूप में हुई है. दोनों को एयरलिफ्ट कर काठमांडू ले जाया गया. संजय साह का इलाज बिरेंद्र आर्मी अस्पताल और कबीर महारजन का इलाज नेशनल ट्रॉमा सेंटर में किया जाना है. यह सुरंग 26 अगस्त को रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण बंद हो गई थी. 13 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू अब तक सुरक्षा बलों और आपातकालीन कर्मचारियों ने 13,093 लोगों को बचाया है. राहत और बचाव अभियान में कुल 21,421 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं. इनमें नेपाली सेना के 9,287, नेपाल पुलिस के 7,931 और Armed Police Force के 4,203 जवान शामिल हैं. सड़क और हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही राहत प्रभावित इलाकों में भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर राहत अभियान चलाया जा रहा है. 69 ट्रकों और 38 बोलेरो वाहनों से राहत सामग्री भेजी जा रही है. नेपाली सेना ने 9 हेलीकॉप्टर उड़ानें और सशस्त्र पुलिस बल ने 163 उड़ानें संचालित की हैं. प्रशासन ने रसुवा और नुवाकोट को शुरुआती राहत के रूप में 10-10 मिलियन नेपाली रुपये और धादिंग को NPR 5 मिलियन नेपाली रुपये जारी किए हैं. यहां देखें वीडियोः VIDEO : 9 दिन बाद सुरंग से निकली जिंदगी, अंदर से आई आवाज और फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, वीडियो में देखें पूरा ऑपरेशन हजारों घर तबाह, सड़क-पुलों को भी भारी नुकसान शुरुआती आकलन में बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान सामने आया है. अब तक 7,570 निजी मकान, 48 प्रशासनी इमारतें, 18 स्कूल और 7 स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित हुए हैं. करीब 55 किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. 33 मोटर योग्य पुल पूरी तरह नष्ट हुए हैं, जबकि कुल 37 ऐसे पुल प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा 68 सस्पेंशन ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. 5,397 लोगों का चल रहा इलाज आपदा के बाद 4,521 विस्थापित लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों में रखा गया है. वहीं चोट लगने के कारण 5,397 लोगों का इलाज चल रहा है. प्रशासन ने अब तक कुल आर्थिक नुकसान और क्षति का अनुमान NPR 38,754.68 (Nepalese Rupee- NPR) करोड़ लगाया है. शुरुआती रिकवरी कार्यों के लिए NPR 795.3 करोड़ की जरूरत बताई गई है. (इनपुट पीटीआई) Also Read: Nepal Tunnel Rescue: 9 दिन सुरंग में फंसे रहे, उम्मीद छोड़ चुका था परिवार… जिंदा निकले कबीर तो छलके आंसू The post Nepal Flash Floods: मौतों का आंकड़ा 1,287 पहुंचा, 5000 से ज्यादा लापता, सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Explainer : बिहार में हर साल हजारों करोड़ पानी में बह रहा, फिर क्यों बाढ़ नहीं रोक पा रही सरकार?

सबसे पहले बिहार के बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग अखबारों की पांच हेडलाइन पढ़िए- बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट, गंगा-कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान के पार बिहार में दस नदियों की बाढ़ से बिगड़े हालात नेपाल,पड़ोसी राज्यों में बारिश से बिहार में बाढ़ गंगा अब तक के सबसे अधिक उफान पर, प्रोटेक्शन वॉल में बने सभी 108 रास्ते बंद बिहार में गंगा-सोन का बढ़ा जलस्तर, पटना के घरों तक पहुंचा पानी ये सुर्खियां बीते दिनों बिहार में आई बाढ़ के मौजूदा हालात की तस्वीर बयां करती हैं. इन सुर्खियों से काफी हद तक मालूम हो जाता है कि बिहार में बाढ़ क्यों आती है, इसके पीछे क्या कारण हैं और इसका निदान क्या हो सकता है. दरअसल, बिहार में बाढ़ एक ऐसी समस्या है जिसका पैटर्न दशकों से लगभग एक समान ही है, और तो और इसे रोकने के लिए हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च किया जाता है. लेकिन नतीजा नहीं बदलता तो सवाल ये है कि हजारों करोड़ रुपये का खर्च आखिर किस काम आ रहा है? इस एक्सप्लेनर में हम समझेंगे जनता का पैसा, जनता को बाढ़ जैसी आपदा से राहत क्यों नहीं दिला रही हैं. शुरूआत करते हैं असली समस्या से कि बिहार में हर साल बाढ़ क्यों आती है? हिंदुस्तान के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी CAG की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार का करीब 73 फीसदी भौगोलिक क्षेत्र बाढ़ के खतरे में है. राज्य की भौगोलिक स्थिति इसकी बड़ी वजह है. नीचे के ग्राफिक्स में देखिए बिहार में बाढ़ की असल वजह क्या है तटबंध बने, फिर भी बाढ़ क्यों नहीं रुकी? बिहार में बाढ़ को रोकने के लिए तटबंध और दूसरी संरचनाएं बाढ़ नियंत्रण की प्रमुख रणनीति रही हैं. हालांकि तटबंध बाढ़ की समस्या खत्म नहीं करता, वह पानी को संरक्षित रखने की कोशिश करता है. ऐसे में जब नदी का जलस्तर बढ़ जाती है तो तटबंध के ऊपर से पानी निकलने लगता है, जिससे आसपास के इलाके को नुकसान पहुंचता है, कई बार तो तटबंध टूटने की स्थिति में आ जाती है. CAG की रिपोर्ट में बिहार सहित कई बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में तटबंधों की स्थिति, निर्माण और निगरानी से जुड़ी कमियां दर्ज की गई हैं. यानी सवाल सिर्फ यह नहीं है कि बाढ़ रोकने के लिए कितने तटबंध बने, कितने किलोमीटर तटबंध बनाया गया, असली सवाल यह है कि वे कितने सुरक्षित हैं, उनकी निगरानी कितनी नियमित है और बाढ़ के समय उनकी वास्तविक क्षमता कितनी रहती है? अब सवाल ये है कि प्रशासन बाढ़ के समाधान के लिए कितना पैसा खर्च कर रही है? 2026-27 में बिहार प्रशासन के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण क्षेत्र के लिए ₹11,284 करोड़ खर्च करने जा वाली है. 2024-25 में यह खर्च ₹6,594 करोड़ रहा था. फिर कहां हो रही चूक जानकारों का कहना है कि सबसे बड़ी चुनौती फ्लड कंट्रोल और फ्लड मैनेजमेंट के अंतर की है. CAG की रिपोर्ट में बिहार के लिए सिर्फ तटबंध जैसे ढांचागत उपाय काफी नहीं है, इसके साथ-साथ बाढ़ मैदान का नियमन, बाढ़ पूर्वानुमान, चेतावनी व्यवस्था, आपदा तैयारी और प्राकृतिक जलधारण क्षेत्रों जैसे उपायों पर भी जरूरी बताया गया है. मतलब साफ है कि नदी को हर जगह रोकना संभव नहीं, लेकिन पानी आने से पहले चेतावनी देना, प्रभावित लोगों को समय पर निकालना, जलनिकासी के रास्ते बचाना, कमजोर तटबंधों की निगरानी करना और बाढ़ वाले इलाके में निर्माण को नियंत्रित करके इस समस्या से निजात पाया जा सकता है. ये भी पढ़ें: Explainer: बिहार में बारिश कम फिर भी नदियां उफान पर, गंगा, गंडक और कोसी में कहां से आई बाढ़? The post Explainer : बिहार में हर साल हजारों करोड़ पानी में बह रहा, फिर क्यों बाढ़ नहीं रोक पा रही प्रशासन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Teachers Day 2026 LIVE: टीचर्स डे के लिए देखें भाषण, कविता, शायरी, शुभकामनाएं

Teachers Day 2026 Live Updates in Hindi: शिक्षक दिवस 2026 पर पढ़ें शानदार भाषण, दिल छू लेने वाली कविताएं, शायरी और शुभकामना संदेश. जानें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में खास बातें और गुरुओं के सम्मान में 10 लाइन की आसान स्पीच, जो स्कूल-कॉलेज के कार्यक्रमों में बोलने के लिए एकदम परफेक्ट है. हर अपडेट और जानकारी के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ. The post Teachers Day 2026 LIVE: टीचर्स डे के लिए देखें भाषण, कविता, शायरी, शुभकामनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: रांची और पटना में कब होगा चंद्रोदय, देखें 26 शहरों की लिस्ट

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है. भक्त श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के पूजन की तैयारियों में जुटे हैं. पंचांग के अनुसार, रांची में रात 11 बजकर 23 मिनट पर चंद्रोदय होगा. देखें 26 शहरों के चंद्रोदय का समय. The post Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: रांची और पटना में कब होगा चंद्रोदय, देखें 26 शहरों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top