Nepal Flood Rescue VIDEO : नेपाल में बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. शुक्रवार, 4 सितंबर को त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दोनों करीब 9 दिनों से सुरंग के अंदर फंसे हुए थे. नेपाली आर्मी ने अपने एक्स पोस्ट में रेस्क्यू का वीडियो जारी किया है.
सुरंग के अंदर से सुनाई दी आवाज, फिर बढ़ी रेस्क्यू टीम
रेस्क्यू टीम को सुरंग के भीतर से कुछ आवाजें सुनाई दीं. इसके बाद बचावकर्मियों ने अंदर मौजूद लोगों से बात करने की कोशिश की. टीम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि “घबराइए नहीं, हम आपको बचाने आए हैं.” अंदर से जवाब मिलने के बाद यह साफ हो गया कि सुरंग में लोग अभी जीवित हैं.
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और इंजीनियर श्री राम नेउपाने के मुताबिक, सुरंग से बचाए गए लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन के रूप में हुई है.
रेस्क्यू के बाद दोनों को एयरलिफ्ट कर काठमांडू पहुंचाया गया. साह को बीरेंद्र आर्मी हॉस्पिटल और महर्जन को नेशनल ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया है. दोनों के सुरक्षित बाहर आने से उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood Rescue : त्रिशूली सुरंग से 9 दिन बाद जिंदा निकले दो युवक, दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका
The post Nepal Flood Rescue VIDEO : 9 दिन बाद सुरंग से निकली जिंदगी, अंदर से आई आवाज और फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, वीडियो में देखें पूरा ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

