Hot News

दहेज के लिए विवाहिता की ह”त्या कर श”व जलाने का आरोप, पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के वार्ड नंबर-3 में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए उसके भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। मृतका की पहचान शिव कुमारी देवी 27 वर्ष के रूप में हुई है। मृतका के भाई अमरेश कुमार पासवान, पिता स्व. राम उदगार पासवान, निवासी हरपुर एलौथ, नगर निगम वार्ड नंबर-44, थाना मुसरीघरारी ने सरायरंजन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में अमरेश ने बताया कि उसकी बहन शिव कुमारी देवी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से रामचंद्रपुर वार्ड नंबर-3 निवासी स्व. गनौड़ पासवान के पुत्र विभीषण पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।

भाई के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे उसकी बहन के पति विभीषण पासवान ने फोन कर बताया कि शिव कुमारी की मौत हो गई है। उसने यह भी बताया कि परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया घाट लेकर आए हैं। आरोप है कि विभीषण ने वीडियो कॉल के माध्यम से शव दिखाने की बात भी कही।

इसके बाद अमरेश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बहन के संबंध में जानकारी लेने के लिए निकले। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि शिव कुमारी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जला दिया।

अमरेश ने आवेदन में पति विभीषण पासवान के अलावा दो भैंसुर, सास और गोतनी पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण उनकी बहन की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। उन्होंने बताया कि बहन की शादी के समय परिवार की ओर से एक लाख 51 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी दी गई थी।

इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के भाई की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top