Air India ने Phuket से Delhi जाने वाली फ्लाइट A12379 के पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था. इसके बाद हुई जांच में फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के ड्रग टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिला. इसके बाद Air India ने शुक्रवार को पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म करने की जानकारी दी.
यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है: Air India
Tata Group की एयरलाइन Air India ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा, पायलट की फिटनेस और नियमों के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो-टॉलरेंस नीति है. इसी नीति के तहत पायलट की नौकरी से निकाल दिया गया है.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर
AAIB की जांच में क्या सामने आया?
Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त को Airbus A320 विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इसी दौरान विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ सेकेंड के लिए दबाव खत्म हो गया. इसके चलते ऑटोपायलट बंद हो गया और विमान की ऊंचाई अचानक बदल गई.
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान पहले करीब 372 फीट ऊपर गया और इसके बाद अपनी शुरुआती ऊंचाई से करीब 292 फीट नीचे आ गया. इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे.
कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट आई नॉन-नेगेटिव
AAIB ने बताया कि पायलट-इन-कमांड के कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आई थी. जांच एजेंसी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और DGCA से इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की. AAIB के मुताबिक, घटना के दूसरे पहलुओं की जांच अभी जारी है.
ये भी पढ़ें: जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?
क्या ड्रग टेस्ट और विमान के नीचे आने का संबंध था?
फिलहाल ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं है. AAIB ने पायलट के ड्रग टेस्ट और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव को अलग-अलग घटनाओं के रूप में दर्ज किया है. शुरुआती रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि पायलट के शरीर में मिले साइकोएक्टिव पदार्थ की वजह से विमान करीब 300 फीट नीचे आया था. विमान में तकनीकी खराबी की वजह की जांच अभी जारी है.
The post Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान appeared first on Naya Vichar.