Hot News

इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है

Teej Hairstyle Ideas: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही स्त्रीएं अपनी साड़ी, चूड़ियों, मेहंदी और गहनों की तैयारी शुरू कर देती हैं. इस दिन सजने-संवरने का अलग ही उत्साह होता है. अगर आप भी इस तीज पर अपने ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा और खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान और खूबसूरत हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं.

गजरे वाला जुड़ा 

तीज के मौके पर गजरे से सजा हुआ जुड़ा हमेशा ही खूबसूरत लगता है. इसके लिए बालों को पीछे ले जाकर एक साफ-सुथरा जुड़ा बना लें. अब जुड़े के चारों तरफ चमेली या मोगरे का गजरा (Teej Hairstyle Ideas) लगा दें. माथे पर छोटी-सी बिंदी और कानों में झुमके के साथ यह हेयरस्टाइल बेहद प्यारा लगेगा. 

PC: AI Generated

चोटी में लगाएं गजरा (Teej Hairstyle Ideas)

लंबे बाल हैं तो साधारण चोटी को भी तीज के लिए खास बनाया जा सकता है. बालों में बीच की मांग निकालकर उन्हें तीन हिस्सों में बांटें और लंबी चोटी बना लें. अब चोटी के बीच-बीच में छोटे फूल या पतला गजरा लगाएं. इसके साथ मांग टीका पहनेंगी तो पूरा लुक और भी सुंदर लगेगा.

PC: AI Generated

लो बन के साथ लगाएं हेयर एक्सेसरी

अगर आपको बहुत ज्यादा फूल लगाना पसंद नहीं है, तो सिंपल लो बन (Teej Hairstyle Ideas) ट्राई कर सकती हैं. बालों को गर्दन के पास बांधकर छोटा-सा जुड़ा बना लें. इसके ऊपर कोई सुंदर हेयर पिन, मोती वाली एक्सेसरी या छोटा फूल लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

The post इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top